दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज के आसपास महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, खासकर 21 सितंबर की घटना के बाद.... कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई थी, जिसके आरोपी का अगले दिन LSR के बैक गेट के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई. रिपोर्ट में साफ किया गया है कि गैंगरेप कॉलेज के अंदर नहीं हुआ था, लेकिन आरोपी के कॉलेज के पास पकड़े जाने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी. कॉलेज की छात्राओं और स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इलाके के कुछ हिस्से सुनसान और अंधेरे हो जाते हैं, जिससे छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में डर लगता है. ग्राउंड रिपोर्ट में यह सवाल भी उठाया गया कि महिला सुरक्षा के लिए सिर्फ क्लास ऑनलाइन करना पर्याप्त है या कॉलेज और उसके आसपास स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है.