Begin typing your search...

October holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, कब-कब है लॉन्ग वीकेंड, कहां-कहां बंद रहेंगे ऑफिस?

त्योहारों के साथ अक्टूबर में छुट्टियों का भी अच्छा मौका मिलने वाला है, ऐसे में घूमने या परिवार के साथ वक्त बिताने का प्लान बनाया जा सकता है. महीने की शुरुआत में 2 से 4 अक्टूबर तक लॉन्ग वीकेंड रहेगा.

October holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, कब-कब है लॉन्ग वीकेंड, कहां-कहां बंद रहेंगे ऑफिस?
X
( Image Source:  META AI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 24 Sept 2026 5:20 PM IST

अक्टूबर का महीना छुट्टियों और त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. महीने की शुरुआत ही लॉन्ग वीकेंड से होगी, क्योंकि 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी है और इसके बाद शनिवार-रविवार पड़ रहा है. यानी 2 से 4 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा.

इसके अलावा 19 अक्टूबर को महा अष्टमी और 20 अक्टूबर को दशहरा है, जिन पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी. वहीं बैंक कर्मचारियों के लिए 10 अक्टूबर दूसरा शनिवार और 24 अक्टूबर चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी. ऐसे में अक्टूबर में छुट्टियों का प्लान बनाने से पहले अपने राज्य या ऑफिस के कैलेंडर को जरूर देख लें.

अक्टूबर में कब है लॉन्ग वीकेंड?

अक्टूबर की सबसे पहली छुट्टी 2 से 4 अक्टूबर है. 2 अक्टूबर, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के कारण नेशनल ऑफ रहेगा. इसके बाद 3 अक्टूबर शनिवार और 4 अक्टूबर रविवार है. इस तरह लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी. नौकरीपेशा लोग इस दौरान छोटी ट्रिप या परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

दशहरा और दुर्गा पूजा की छुट्टी

  • 19 अक्टूबर, सोमवार को महा अष्टमी/महानवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा समेत कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश रहेगा.
  • इसके अगले दिन 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन ज्यादातर राज्यों में सार्वजनिक या गैजेटेड हॉलिडे रहेगा.
  • वहीं 21 अक्टूबर, बुधवार को भी पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम जैसे कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा के कारण छुट्टी रहेगी. यानी इन इलाकों में त्योहार के आसपास लगातार कई दिनों का ब्रेक मिल सकता है.

इन तारीखों पर भी रहेगी छुट्टी

  • 26 अक्टूबर, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती है. इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में स्थानीय या पब्लिक हॉलिडे रहेगा.
  • इसके बाद 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ यानी करक चतुर्थी है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में इस दिन स्थानीय छुट्टी हो सकती है.
  • महीने के आखिर में 31 अक्टूबर, शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती है. गुजरात में इस मौके पर स्पेशल छुट्टी रहेगी. फिर रविवार की छुट्टी होगी. यानी दो दिन का ऑफ.

छुट्टी का प्लान बनाने से पहले क्या देखें?

अक्टूबर में छुट्टियों की नंबर अच्छा है, लेकिन सभी हॉलिडे हर राज्य में लागू नहीं होंगे. इसलिए यात्रा या छुट्टी का प्लान बनाने से पहले अपने राज्य, ऑफिस या स्कूल-कॉलेज का आधिकारिक कैलेंडर जरूर जांच लें.

अगला लेख