चेहरे पर लगाती हैं बेसन-दही, ऐसे रखती हैं खुद को फिट, ये है Tripti Dimri की घूमने की फेवरेट जगह
तृप्ति डिमरी की खूबसूरती और फिटनेस का राज महंगे ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि कुछ आसान आदतें हैं. बेसन-दही से स्किन केयर करने वाली तृप्ति टेनिस और पिलाटे्स से फिट रहती हैं.
तृप्ति डिमरी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी रूटीन को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह चेहरे और शरीर की देखभाल के लिए बेसन, दही और हल्दी जैसे आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं. फिट रहने के लिए उन्हें टेनिस, पिलाटे्स और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना पसंद है.
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, तृप्ति का फिटनेस मंत्र खुद को जरूरत से ज्यादा थकाना नहीं, बल्कि एक्टिव और एनर्जेटिक रहना है. वहीं जब उन्हें काम से ब्रेक मिलता है तो वह सुकून भरे वक्त को एंजॉय करना पसंद करती हैं. घूमने की बात करें तो इटली तृप्ति की फेवरेट जगहों में शामिल है, जहां उन्हें समुद्र, छोटे शहरों और कैफे में वक्त बिताना काफी पसंद है.
कैसे रखती हैं तृप्ति खुद को फिट?
instagram-@tripti_dimri
instagram-@tripti_dimri
तृप्ति के लिए एक्सरसाइज का मतलब हर दिन घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है. उन्हें टेनिस खेलना काफी पसंद है. इसके अलावा वह पिलाटे्स और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं. पहले तृप्ति काफी ज्यादा वर्कआउट करती थीं. उन्हें लगता था कि फिट रहने के लिए खुद को बहुत थकाना जरूरी है. लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ज्यादा मेहनत से शूटिंग के दौरान उनकी एनर्जी कम हो जाती है. अब वह अपनी बॉडी को जरूरत से ज्यादा पुश करने के बजाय बैलेंस पर ध्यान देती हैं. पूरा एक घंटा मिले तो वह वर्कआउट करती हैं और समय कम हो तो पिलाटे्स, थोड़ी वेट ट्रेनिंग या हल्की मूवमेंट कर लेती हैं.
चेहरे पर क्या लगाती हैं तृप्ति?
instagram-@tripti_dimri
instagram-@tripti_dimri
तृप्ति ने बताया कि वह चेहरे पर हमेशा से किचन में मौजूद चीजें लगाती हैं. ग्लोइंग स्किन के लिए वह बेसन, दही और हल्दी का पैक यूज करती हैं. इसके अलावा, बालों के लिए वह रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल कर चुकी हैं.
कैसे ठीक करती हैं तृप्ति अपना मूड?
तृप्ति के लिए मूड अच्छा करने वाली चीजें बहुत साधारण हैं. एक कप चाय, अपनी पसंद का खाना और थोड़ी देर अकेले रहना उन्हें काफी खुश कर देता है. अगर इसके बाद टेनिस खेलने का मौका मिल जाए तो उनका दिन और भी बेहतर हो जाता है. उनका ‘रीसेट डे’ भी काफी रिलैक्सिंग होता है. ऐसे दिन वह आराम से सुबह शुरू करना, अच्छा खाना, लंबा शॉवर, स्किनकेयर और कभी योग या टेनिस करना पसंद करती हैं.
तृप्ति डिमरी को घूमने के लिए कौन-सी जगह पसंद?
तृप्ति को घूमने के लिए इटली बेहद पसंद है. अमाल्फी कोस्ट, कैपरी, समुद्र और छोटे-छोटे शहर उन्हें काफी आकर्षित करते हैं. उन्हें ऐसी ट्रिप पसंद है जिसमें हर मिनट का प्लान न बना हो. किसी छोटे कैफे में बैठकर कॉफी पीना और आसपास के लोगों को देखना उन्हें अच्छा लगता है.




