UPITS 2026: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का 25 सितंबर से होगा आगाज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; जानें पहले दिन क्या-क्या होगा
यमुना ऑथोरिटी ने अलीगढ़ के टप्पल इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया. प्राधिकरण के मुताबिक, बुलडोजर कार्रवाई में करीब 3 लाख वर्ग मीटर और लगभग 400 करोड़ रुपये कीमत की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया.
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक पांच दिवसीय ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा. ट्रेड शो शुरू होने से एक दिन पहले यानी आज प्रदेश के MSME और एक्सपोर्ट प्रमोशन मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने आयोजन स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया.
मंत्री ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने ट्रेड शो की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी मीडिया को दी.
UPITS 2026 से जुड़ी खास बातें
- UPITS 2026 का उद्घाटन कल यानी 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य मेहमान शामिल होंगे.
- यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के संयुक्त आयोजन में हो रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों, MSME, स्टार्टअप, हस्तशिल्प और ODOP उत्पादों को देश-विदेश के बाजार से जोड़ना है.
- इस बार ट्रेड शो में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें MSME, बड़े उद्योग, स्टार्टअप, निर्यातक, कारीगर और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कारोबारी शामिल हैं. अब तक 72 देशों के विदेशी खरीदारों के पंजीकरण की जानकारी सामने आई है.
- खरीदारों और प्रदर्शकों के बीच कारोबार से जुड़ी बैठक के लिए B2B मीटिंग की सुविधा भी दी गई है. इसके लिए ऐप के जरिए पहले से बैठक तय की जा सकती है.
- UPITS 2026 में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस को पार्टनर कंट्री बनाया गया है. इन देशों की भागीदारी से उत्तर प्रदेश के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार, निवेश और कारोबारी साझेदारी के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.
- ट्रेड शो में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और EV, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, टेक्सटाइल, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट, चमड़ा, मेडिकल और फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और डिफेंस समेत कई क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे. इस बार ODOP के साथ वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन (ODOC) को भी प्रमुखता दी जा रही है.
- प्रशासन के मुताबिक पांच दिनों के दौरान करीब पांच लाख लोगों के ट्रेड शो में पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है.
- VIP और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास की निगरानी के साथ VIP मूवमेंट के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. पुलिस और प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु रखने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन क्या-क्या होगा?
- ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS 4.0) के पहले दिन (25 सितंबर) भव्य उद्घाटन और वैश्विक व्यापार से जुड़े कई मुख्य कार्यक्रम होंगे.
- इस पांच दिवसीय महाआयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा पहले दिन से ही ओडीओपी (ODOP - एक जिला एक उत्पाद), इलेक्ट्रिक वाहन (EVs), इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस इक्विपमेंट (रक्षा उपकरण) और पारंपरिक हस्तशिल्प की विशाल प्रदर्शनी वैश्विक खरीदारों के लिए खुल जाएगी.
- स्थानीय एमएसएमई (MSME) और निर्माताओं को विदेशी व घरेलू खरीदारों से जोड़ने के लिए पहले दिन से ही विशेष बिजनेस टू बिजनेस ( B2B) सत्र और बैठकें शुरू होंगी.
- इस वर्ष अमेरिका को मेहमान देश बनाया गया है, और ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर व वियतनाम जैसे पार्टनर देशों के पवेलियन और तकनीकी प्रदर्शन भी पहले दिन आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
- व्यवसायियों (Business Visitors) के लिए समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक और आम जनता (General Public) के लिए दोपहर 03:00 बजे से रात 08:00 बजे तक निर्धारित है.
UPITS के जरिए उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और कारोबारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच देने की कोशिश की जा रही है. ट्रेड शो में निर्माता, निर्यातक, खरीदार, निवेशक और कारोबारी एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे.




