IND A और SL A के बीच होगा Tri National Series का फाइनल, श्रीलंका के खिलाफ 29 ओवर में 323 रन नहीं बना सकी अफगानिस्तान
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. श्रीलंका ए ने आज खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ए को 103 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का किया
अफगानिस्तान ए की हार के बाद भारत से फाइनल में भिड़ेगी श्रीलंका
SL A Vs AFG A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा. आज खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई. अविष्का फर्नांडो ने शतक और निरोशन डिकवेला ने शानदार अर्धशतक लगाया.
अफगानिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए 29 ओवर में यह टारगेट हासिल करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इससे भारत और श्रीलंका फाइनल (IND A Vs SL A Final) में पहुंच गईं.
SL A vs AFG A मैच की 10 बड़ी बातें
1- अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने को कहा, लेकिन यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ. डिकवेला और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 99 गेंद में 133 रन की तूफानी पार्टनरशिप कर गेम को अफगानिस्तान की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया.
2-डिकवेला ने 54 गेंद में 66 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए.
3- फर्नांडो ने 97 गेंद में 110 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 13 चौके शामिल रहे.
4- नुवानिदु फर्नांडो ने 70 गेंद में 45 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए.
5- सदीरा समरविक्रमा महज 14 रन ही बना सके. 12 गेंद की अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका लगाया.
6- अहान विक्रमसिंघे ने 3, रविंडु फर्नांडो ने 25 और वानुजा सहन ने 19 रन बनाए, जबकि विजयकांत व्यासकांत 3 और दुलाज समुदिता 1 रन बनाकर नाबाद रहे.
7- अफगानिस्तान की ओर से Faridoon Dawoodzai ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं, Farmanullah Safi ने 10 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट चटाकाए. Mohammad Ibrahim ने 10 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
8- अफगानिस्तान की ओर से Hassan Eisakhil ने 78 गेंद में 74 रन बनाए. इसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. वहीं, कप्तान इमरान मीर और नूर उल रहमान अपना खाता भी नहीं खोल सके.
9- Bahir Shah ने 42 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे. वहीं, फैसल शिनोजादा ने 9, Ijaz Ahmad Ahmadzai ने 19, Farmanullah Safi ने 43, Shams Ur Rahman ने 2, Khalil Gurbaz ने 9 और मोहम्मद इब्राहिम ने 4 रन बनाए. वहीं, Faridoon Dawoodzai 10 रन बनाकर नाबाद रहे.
10- श्रीलंका की ओर से Dulaj Samuditha ने 6.5 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं. Kugathas Mathulan ने 7 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. Ravindu Fernando और Vijayakanth Viyaskanth को 1-1 विकेट मिला.




