Begin typing your search...

96 साल, 22 टूर्नामेंट, चैंपियन सिर्फ 8 देश, आंकड़ों में FIFA World Cup कप का इतिहास

96 साल के इतिहास में अब तक 22 फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं. लेकिन इस दौरान 8 ही देशों ने खिताब जीता है. आइए आंकड़ों से समझते है कि कब कौन और कितनी बार फीफा वर्ल्ड का चैंपियन बना.

96 साल, 22 टूर्नामेंट, चैंपियन सिर्फ 8 देश, आंकड़ों में FIFA World Cup कप का इतिहास
X

FIFA World Cup 2026: FIFA पुरुष फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और ये टूर्नामेंट 19 जुलाई 2026 तक चलेगा. फुटबॉल के इतिहास का यह अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा. इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट तीन देशों यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका), मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है.

96 साल के इतिहास में अब तक 22 फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं. लेकिन इस दौरान 8 ही देशों ने खिताब जीता है. आइए आंकड़ों से समझते है कि कब कौन और कितनी बार फीफा वर्ल्ड का चैंपियन बना.

1. किन-किन देशों ने जीता है वर्ल्ड कप?

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जुलाई 1930 को हुई थी. पहले सीजन में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. उस वक्त 13 देशों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

2. सबसे ज्यादा किसने जीता खिताब?

फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील का दबदबा देखने को मिला है. अभी तक ब्राजील ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब पर कब्जा किया है.

3. 1958 से 2002 के बीच ब्राजील ने जीती ट्रॉफ

ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप में साल 2002 तक दबदबा देखने को मिला. साल 1958 से लेकर 2002 तक ब्राजील ने ट्रॉफियां जीती. इसके बाद ब्राजील की टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई.

4. टूर्नामेंट को लेकर कुछ दिलचस्प बातें

अभी तक इस टूर्नामेंट में दुनिया के लगभग 200 से ज्यादा देश हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन ट्रॉफी सिर्फ 8 ही देश जीत पाए हैं. इसके अलावा ब्राजील इकलौता ऐसा देश है जिसने हर बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026आंकड़ों देखी
अगला लेख