Begin typing your search...

चैंपियंस ट्रॉफी विनर भारतीय हॉकी टीम पर हुई पैसों की बारिश

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

चैंपियंस ट्रॉफी विनर भारतीय हॉकी टीम पर हुई पैसों की बारिश
X
( Image Source:  ANI )
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 21 Dec 2025 11:59 PM IST

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए इस जीत में एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया। इस तरह एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया गया।

हॉकी इंडिया ने किया ऐलान

हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनामी राशि का ऐलान किया। हॉकी इंडिया टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एशियन हॉकी फेडरेशन ने भी दी पुरस्‍कार राशि

पहले स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया को एशियन हॉकी फेडरेशन की तरफ से सोने के तमगे के साथ चैंपियंस ट्रॉफी और पुरस्कार राशि दी गई। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के स्टार परफॉर्मर रहे। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया और इनाम के तौर पर 2 हजार यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार दिया गया।

बैक टू बैक गोल्‍ड किया अपने नाम

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में बैक टू बैक दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हरमनप्रीत सिंह पूरे टूर्नामेंट में अपने दमदार खेल से छाए रहे। वह भारत के लिए 7 गोल दागकर टॉप स्कोरर रहे। यही कारण है कि उन्हें 'हीरो ऑफ द टूर्नामेंट' से नवाजा गया। हालांकि, फाइनल मैच में उन्होंने गोल के अवसर को गंवा दिया लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया चैंपियन बनने में सफल रही।

जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में फील्ड गोल दागा

छठी बार फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम की ओर से इकलौता गोल जुगराज सिंह ने किया। भारत की ओर से यह गोल चौथे क्वार्टर में आया। जुगराज ने मैच के 51वें मिनट में फील्ड गोल दागा। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत से टूर्नामेंट में उतरी थी। भारतीय टीम ने अजेय रहते हुआ अपना खिताब बरकरार रखा है।

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद भारतीय टीम की यह बड़ी उपलब्धि है। इस टूर्नामेंट में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बगैर भारतीय टीम पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल रही थी।

अगला लेख