Begin typing your search...

Asia Cup का नया किंग! Abhishek Sharma ने Kohli-Rizwan को छोड़ा पीछे, Rohit का रिकॉर्ड भी खतरे में

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. वे श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जमाकर टी20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिज़वान के रिकॉर्ड तोड़े. अभिषेक ने अब तक 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं और लगातार तीन फिफ्टी जड़कर फॉर्म में हैं. इसके साथ ही उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली.

Asia Cup का नया किंग! Abhishek Sharma ने Kohli-Rizwan को छोड़ा पीछे, Rohit का रिकॉर्ड भी खतरे में
X
( Image Source:  ANI )

Asia Cup 2025 India Vs Sri Lanka Super 4 Match: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वे अब T20 Asia Cup के एक Edition में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में 6 पारियों में 309 रन बना चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप के टी-20 संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रिजवान ने 2022 में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने भी इसी एडीशन में 5 पारियों में 276 रन बनाए थे.

टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन

  • 309* - अभिषेक शर्मा, 2025 (6 पारियां)
  • 281 - मोहम्मद रिज़वान, 2022 (6 पारियां)
  • 276 - विराट कोहली, 2022 (5 पारियां)
  • 196 - इब्राहिम ज़दरान, 2022 (5 पारियां)

अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक

अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में फिफ्टी की हैट्रिक लगाई है. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था. श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने महज 31 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने महज 22 गेंद में फिफ्टी जड़ी. इसके साथ ही उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा पर अर्धशतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रोहित ने यह कारनामा 6 बार किया था.

T20I में सबसे ज़्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 7 - सूर्यकुमार यादव
  • 6 - रोहित शर्मा
  • 6 - अभिषेक शर्मा *
  • 4 - युवराज सिंह
  • 3 - केएल राहुल

भारत के लिए लगातार तीन बार 50+ का स्कोर (टी20I)

  • विराट कोहली (3 बार)
  • केएल राहुल (2 बार)
  • सूर्यकुमार (2 बार)
  • रोहित शर्मा
  • श्रेयस अय्यर
  • अभिषेक शर्मा

किसी टी20I टूर्नामेंट/सीरीज में सबसे ज्यादा रन (पूर्ण सदस्य टीमें)

  • 331 - फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (5 पारी)
  • 319 - विराट कोहली, टी20 विश्व कप 2014 (6 पारी)
  • 317 - टी20 दिलशान, टी20 विश्व कप 2009 (7 पारी)
  • 316 - मोहम्मद रिज़वान बनाम इंग्लैंड, 2022 (6 पारी)
  • 309* - अभिषेक शर्मा, एशिया कप 2025 (6 पारी)
एशिया कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख