खाना बनाने की शौकीन थीं Asha Bhosle, सिंगर न बनतीं तो होती कुक, Kadhai Meat से लेकर कबाब तक के फैन थे बॉलीवुड सेलेब्स
Asha Bhosle का नाम सुनते ही सुरों की एक मधुर दुनिया सामने आ जाती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर वह सिंगिंग की दुनिया में नहीं आतीं, तो वह कुक बनतीं. कड़ाही मीट से लेकर कबाब तक बॉलीवुड में उनके खाने के लोग दीवाने थे.
Asha Bhosle
आशा भोसले सिर्फ अपनी सुरीली आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार कुकिंग टैलेंट के लिए भी जानी जाती थीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर वह सिंगिंग की दुनिया में कदम नहीं रखतीं, तो कुकिंग को अपना करियर बनातीं. खुद आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था, जिससे उनके इस छुपे हुए जुनून के बारे में पता चलता है.
उनके हाथों के बना खाना बॉलीवुड में भी काफी मशहूर था. कड़ाही मीट से लेकर शमी कबाब तक, कई बड़े सितारे उनके खाने के दीवाने थे. खासतौर पर ऋषि कपूर को उनके हाथ का बना खाना बेहद पसंद था, जो इस बात का सबूत है कि आशा ताई किचन में भी उतनी ही माहिर थीं जितनी संगीत में.
कुकिंग है आशा ताई का दूसरा प्यार
एक इंटरव्यू में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्हें खाना बनाने का बेहद शौक है. ऐसे में अगर वह सिंगर नहीं बन पातीं, तो वह कुकिंग में अपना करियर बनातीं.
रेस्टोरेंट बिजनेस में भी बनाई पहचान
आशा भोसले के नाम से जुड़े रेस्टोरेंट्स ने विदेशों में भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. खबरों के मुताबिक, इंटरनेशनल कुक रसेल स्कॉट ने ‘आशा’ ब्रांड के अधिकार खरीदे थे. दुबई और कुवैत जैसे देशों में उनके नाम से रेस्टोरेंट भी चल रहे हैं.
ऋषि कपूर थे कड़ाही गोश्त के फैन
आशा ताई के हाथों का स्वाद बॉलीवुड में भी काफी मशहूर रहा है. कपूर खानदान समेत कई बड़े सितारे उनके बनाए खाने के फैन थे. खासकर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को उनके हाथ का बना शामी कबाब, कड़ाही गोश्त और काली दाल बेहद पसंद था.
ये हैं आशा भोसले के फेवरेट फूड
जहां वह दूसरों को टेस्टी खाना खिलाने में माहिर थीं, वहीं खुद भी खाने की शौकीन हैं. उनके पसंदीदा चीजों में मिर्च का अचार, कड़ाही गोश्त, चिकन बिरयानी, शमी कबाब और हरे बैंगन का भरता शामिल है.




