कौन हैं Taniya Chatterjee जिसके दीवाने हुए Yuzvendra Chahal! एक्ट्रेस की रील पर भेजते थे 'CUTE' वाले मैसेज
भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal फिर से लाइमलाइट में हैं. दरअसल उन्होंने उल्लू एक्ट्रेस तान्या चटर्जी को इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि दो बार मैसेज कर क्यूट कहा था.
कौन है तान्या चटर्जी जिन्हें युजवेंद्र चहल ने किया था मैसेज
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल एक्ट्रेस तान्या चटर्जी ने पैप्प के सामने खुलासा किया, जिसे जान हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस ने अपने फोन में क्रिकेटर की चैट दिखाई. जहां क्रिकेटर ने एक नहीं दो बार उन्हें मैसेज किए थे और दोनों ही मैसेज में अलग-अलग रील पर उन्हें 'क्यूट' कहा था.
हाालांकि, तान्या ने बताया कि क्योंकि उन्होंने देर से मैसेज देखे थे, इसलिए वह रिप्लाई नहीं दे पाईं. इसके बाद तान्या ने कहा कि क्यूट बोलना बहुत नॉर्मल है. उन्हें बहुत लोग क्यूट बोलते हैं.
युजवेंद्र चहल ने तान्या को कहा 'क्यूट'
तान्या चटर्जी ने पैप्स के सामने फोन पर चैट दिखाते हुए बताया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें दो अलग-अलग मौकों पर मैसेज किया था. दोनों बार उन्होंने तान्या की रील्स पर “क्यूट” लिखकर रिएक्शन दिया था. हालांकि, तान्या ने इन मैसेज का जवाब नहीं दिया, क्योंकि उन्होंने इन्हें काफी देर से देखा था. उन्होंने यह भी साफ किया कि “क्यूट” कहना कोई बड़ी बात नहीं है और उन्हें ऐसे कॉम्प्लिमेंट्स अक्सर मिलते रहते हैं.
कौन है तान्या चटर्जी?
तान्या चटर्जी ने अपनी पहचान OTT प्लेटफॉर्म्स के जरिए बनाई है. वह ‘गंदी बात’ और ‘तितलियां’ जैसे शोज़ में नजर आ चुकी हैं, जहां उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है और धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल की है.
सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
तान्या चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं. उनकी रील्स और पोस्ट अक्सर वायरल होती हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है. इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम कर चुकी हैं.




