Weekly Horoscope: किस राशि के लिए है सफलता, किसके लिए सावधानी जरूरी? फरवरी का पहला हफ्ता लाएगा ये बदलाव
फरवरी के पहले हफ्ते में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आ रही है. कुछ राशि वालों को करियर और धन में सफलता मिलेगी, तो कुछ को अपने निर्णय और कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है. यह हफ्ता हर राशि के लिए बदलाव और अवसरों का संकेत देता है.
weekly horoscope
फरवरी के पहले सप्ताह में सभी राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति नए अवसर और चुनौतियां लेकर आई है. इस हफ्ते धन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का संकेत मिल रहा है. कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है.
सप्ताह के दौरान मानसिक शांति, परिवार में खुशियां और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने के अवसर भी हैं. साथ ही व्यापार और नौकरीपेशा जातकों के लिए भी नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. इस हफ्ते हर राशि के लिए खुद पर ध्यान देने और संतुलन बनाने का समय है.
मेष साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित रहने वाला होगा. आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होने के योग है. करियर-कारोबार में इस दौरान कोई बड़ी और अच्छी डील हो सकती है. इस सप्ताह आपको पुरानी परेशानियों से निजात मिल सकती है. करियर-कारोबार में खास प्रगति देखने को मिल सकती है. इस सप्ताह जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. मानसिक तनावों से मुक्ति पाने का सप्ताह होगा. यह सप्ताह घर-परिवार में मौज-मस्ती से भरा हुआ होगा. सेहत के नजरिए से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. कुछ चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है. आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है. अतिरिक्त आमदनी की प्राप्ति होगी. आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिलेगा. जिन लोगों ने किसी से उधार आदि ले रखा था उनको इससे राहत मिल सकती है. करियर-कारोबार में आपको अप्रत्याशित अवसरों में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे. इस सप्ताह आपको अपनी बुद्धि, विवेक और
कार्यकुलता का परिचय देना होगा. पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला साबित होगा. यह सप्ताह आपके खर्चो में इजाफा हो सकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी माह का पहला हफ्ता बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा. पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. आपको अपने परिश्रम और भाग्य दोनों का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है. सप्ताह के बीच में किसी तरह के शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. इस सप्ताह आपके घर में किसी तरह का धार्मिक और मांगलिक कार्य पूरा करने का अवसर मिल सकता है. यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यह सप्ताह आपके लिए प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ से भरपूर रहेगा. करियर-कारोबार में आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूलता से भरा हुआ होगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. यह सप्ताह आपके लिए मनचाह फल और सफलता प्राप्ति करने के लिए रहेगा. जो लोग किसी तरह के बिजनेस में हैं उनको इस हफ्ते कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. इस सप्ताह आपको वाहन आदि चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. धन के निवेश से संबंधित किसी तरह की योजना में आपको लाभ मिल सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि के लोगों के फरवरी का महीने का यह सप्ताह की शुभता और सफलता लेकर आ रहा है. सप्ताह के शुरुआत में करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी. वहीं कारोबार में अच्छी सफलता और मनचाहा लाभ मिल सकता है. बिक्री में वृद्धि के योग बनेगा. व्यापार में निवेश और धन की उपलब्धता पाने में आप सफल होंगे. इस सप्ताह आपके लिए आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, वहीं कुछ मामलों में आपके लिए चिंता का सबक रहेगा. यह सप्ताह आपके लिए पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ेगा. इस सप्ताह जीवनसाथी के संग ससुराल पक्ष से विशेष खास तरह का सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
फरवरी महीने का पहला सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल और मनचाहा साबित होगा. इस सप्ताह आपको कई तरह के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. यह सप्ताह परिवार में खुशियों को मिलजुल कर मनाने का अवसर मिलेगा. संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सप्ताह के बीच में परिवार संग धार्मिक और सामाजिक बैठकों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यह सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र और छात्रों के लिए उत्तम साबित होगा और परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिल सकती है. जो लोग पिछले कई दिनों से बेरोजगार हैं उनको रोजगार के नए-नए अवसर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी.
तुला साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा और लाभकारी रहेगा. हालांकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है. आप अपने धन, ऊर्जा और बुद्धि कौशल का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा. तुला राशि यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं. इस दौरान आपको अपने धन, उर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा. सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अल्प लाभकारी साबित होगी. यह समय आपकी सेहत की दृष्टि से भी ठीक नहीं कहा जाएगा. आपको पेट से संबंधित कष्ट मिल सकता है. ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. जो लोग किसी तरह के व्यापार या काम-धंधे में हैं उनके लिए इस सप्ताह अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. तुला राशि वालों के लिए सप्ताह संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता खड़ी हो सकती है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
फरवरी महीने का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा. यह सप्ताह विशेष सावधानी बरतनी होगी आपको लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह किसी से उलझने से बचना होगा. करियर-कारोबार में वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना होगा. जिन लोगों का जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा हैं. नौकरी पेशा जातकों को स्थान परिवर्तन के योग बन रहा है. इस सप्ताह निजी जीवन में कई तरह की गलतफहमियां दूर हो सकती है.
धनु साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा हुआ होगा. सप्ताह में करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है. यह सप्ताह धन के निवेश के नजरिए से पूरा सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कठोर परिश्रम और प्रयास करने होंगे और मनचाही सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग अविवाहित हैं उनका इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है. लव लाइफ में प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लव पार्टनर संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर का मौका सकता है.
मकर साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. इस सप्ताह लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को उच्च पदों की प्राप्ति होगी, वहीं व्यापार वर्ग को इस सप्ताह मनचाहा अवसर मिल सकता है. कारोबार में बढ़िया डील हो सकती है. जिन लोगों का कोई कोर्ट कचहरी में मामला चल रहा है उनके पक्ष में फैसला हो सकता है. इस सप्ताह घर पर किसी तरह का धार्मिक और मांगलिक कार्य हो सकता है. वैवाहिक जीवन में साथी संग किसी नई योजना पर बात आगे बढ़ सकती है और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में इस सप्ताह बहुत ही अनुकूल बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें :18 साल बाद कुंभ राशि में बुध-राहु की महायुति, इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ के अपार अवसर
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शनि
कुंभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआत में कुछ एक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा परेशानियों में कमी होगी. घर-परिवार में किसी सदस्य की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही फलदायी और लाभकारी रहेगा. जिन लोगों का मार्केट में धन आदि फंसा हुआ है उनको वापस इस सप्ताह मिल सकता है. आपको अपने संचित धन का इस सप्ताह भरपूर लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. व्यापार में अच्छा लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकता है. जो लोग जमीन-जायदाद से जुड़े हैं उनको इस सप्ताह कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. यह सप्ताह प्रेम संबंधों में पार्टनर संग नजदीकियां बढ़ेंगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा और शुभ साबित होगा. रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. इस सप्ताह आपको मनचाहा काम करने में सफलता मिलेगी. सप्ताह के शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा. लेकिन इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी और मनचाही सफलता प्राप्त होगी. वहीं नौकरी में अनुकूलता बनी हुई है. उच्चाधिकारियों से आपके काम की प्रशंसा होगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वहीं आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे. परिजनों और रिश्तेदारों से इस सप्ताह सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपसी प्रेम विश्वास में वृद्धि होगी.





