Begin typing your search...

राशिफल 2 फरवरी 2026 : किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? नौकरी, पैसा और लव लाइफ का पूरा हाल

Horoscope 2 February 2026 : 2 फरवरी 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन और प्रेम जीवन से जुड़े अहम संकेत दे रहा है. जानें आपके लिए दिन शुभ रहेगा या सावधानी जरूरी है.

राशिफल 2 फरवरी 2026 : किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? नौकरी, पैसा और लव लाइफ का पूरा हाल
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 1 Feb 2026 3:08 PM IST

Horoscope 2 February 2026 : 2 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए संकेत और नए अवसर लेकर आया है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर खास असर डाल सकती है. कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा तो कुछ को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों के लिए मुनाफे और निवेश से जुड़े संकेत बन रहे हैं.

पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा और प्रेम संबंधों में भी सतर्कता रखने की सलाह दी जा रही है. सोमवार का राशिफल आपको यह समझने में मदद करेगा कि दिन की शुरुआत कैसे करें, किन बातों से बचें और किन मौकों का लाभ उठाएं. जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का हाल और अपने दिन को बनाएं बेहतर.

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज हिम्मत, जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे. आज के दिन करियर-कारोबार में अच्छा करने का अवसर मिलेग जिससे आपको खुशी मिलेगी. नौकरीपेश जातकों को नई नौकरी के लिए एक साथ कई प्रस्ताव आ सकते हैं. आपको कार्यों में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप बहुत ही आसानी के साथ इसमें से निकलने में कामयाब होंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के सितारे आज बुलंदियों पर रहेंगे. किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. दिन भर कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी. आज आप धन प्राप्ति के अवसरों में लगातार कोशिश में लगे रहेंगे जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान देना होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आसानी से कामों में सफलता नहीं मिलेगी. आपके अधूरे काम पूरे नही होंगे. लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी मामले में आपको बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पुराने उधार आज के दिन वापस मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला होगा. आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है जिससे पुराने कर्जे वापस मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे जिसमें आपको चुनाव करना होगा. आज आप दूसरे की मदद करने में भी आगे आएंगे जिससे मन में सकारात्मकता का अनुभव मिलेगा. पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे और पारिवारिक जीवन में संतुलन बरकरार रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए स्थितियां पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेंगी. आपको कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. आज के दिन घर और बाहर की जिम्मेदारियों को निभाने में बेहतर साबित होंगे. आपको मान-सम्मान मिलता रहेगा. आज के दिन धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो यह गलत जगह पर निवेश हो सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. आपको अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतर अवसर मिलेंगे. रिश्तेदारी में रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. आपको जोखिम भरे कामों में रुचि लेने से आज के दिन आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है. कारोबार के मामले में किसी ठोस नतीजे तक पहुचनें में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. किसी पुरानी योजना में विस्तार अभी न करें. आज के दिन वैवाहिक जीवन अच्छा और सकारात्मक बना रहेगा. सेहत में गिरावट हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और काम में जोश, उत्साह भरपूर रहेगा. आज के दि युवाओं के लिए करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. यह नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतर अवसर होंगे. लेकिन आपको कामयाबी के चक्कर में गलत रास्ते के चुनाव को करने से बचना होगा. नकरात्मक गतिविधियों से दूर रहने का प्रयास आपको आज करना होगा. आज के दिन व्यवसाय से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं. प्रेम संबंधों में साथी संग कुछ नजदीकियां बनी रहेंगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिर राशि वालों को आज के दिन खुद को साबित करना होगा. कुछ योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी वहीं कुछ में निराशा हाथ लग सकती है. कुल मिलाकर दिन मिलाजुला रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके आज कठिन काम आसानी से होते हुए नजर आएंगे, जिसमें आप अपने शत्रुओं पर हावी होने का प्रयास करेंगे. मन अच्छा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. जो लोग नौकरी में हैं उनको आज महत्वपूर्ण फैसले खुद लेने होंगे. पारिवारिक मामले आज के दिन सुलझ जाएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन ठीक-ठाक बीतेगा. आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है. किसी तरह की बढ़िया डील हो सकती है. यह नौकरी और व्यापार दोनों ही मोर्चे पर हो सकती है. आज के दिन किसी पुराने वाद-विवादों का निपटारा आसानी के साथ होगा. आपको गलतफहमियां दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. आप अपने ऊपर काम का बोझ लेने से बचें नहीं तो मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज के दिन कार्यस्थल पर कई दिनों से अटका काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा. आज के दिन जीवनसाथी संग पारिवारिक देखभाल और सामंजस्य बरकरार रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां बेहतर रहेंगी. जिसके प्रभाव से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा. आपको आज के दिन नई तरह की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिलेगी. किसी मुश्किल कामों के निपटारे के लिए सामंजस्य बनाकर चलना होगा. आज के दिन परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी. आपको बस अपनी कुछ कमियों को सुधराना होगा. निवेश के मामले में आपका नुकसान हो सकता है. घर-परिवार में बेहतरीन तालमेल बनाकर चलना होगा. लव लाइफ में साथी आपका भरपूर साथ देगी. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए कुछ नया करने का अवसर मिलेगा. शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी नई योजना पर कोई पार्टनरशिप हो सकती है. वहीं आपको आर्थिक रूप से बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी. कुछ नया करने का अवसर आज कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा. आपको अपनी मेहनत का फल आज मिल सकता है. आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा. धन के लेन-देन के मामले में आपको काफी सतर्कता बरतनी होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आपको आर्थिक मामलें में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे. नया काम शुरू करने से पहले आपको उसके सभी पहलुओं के बारे में सोच-विचार कर लेना उचित होगा. आज के दिन किसी भी महत्वपूर्ण मामलों को शांति से निपटाएं तो बेहतर रहेगा. आज के दिन आपको सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो आपको कोई धोखा दे सकता है. आज के दिन प्रेम के मामलों में कुछ गलफमियां हो सकती हैं.

राशिफल
अगला लेख