Begin typing your search...

14 फरवरी 2026 का राशिफल : प्यार में लकी रहेंगी ये राशियां, इनका टूट सकता है दिल; मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope 14 February 2026 : 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति भी खास असर डालने वाली है. कुछ राशियों के लिए प्यार परवान चढ़ेगा, तो कुछ को रिश्तों में सतर्क रहना होगा.

valentines day horoscope 14 february 2026
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 13 Feb 2026 3:20 PM IST

Horoscope 14 February 2026 : 14 फरवरी 2026 का दिन सिर्फ वैलेंटाइन डे ही नहीं, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल के कारण भावनाओं और फैसलों दोनों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. जहां एक ओर प्यार, रिश्तों और रोमांस का माहौल रहेगा, वहीं दूसरी ओर करियर और पैसों से जुड़े मामलों में भी सितारे अहम संकेत दे रहे हैं. कुछ राशियों के लिए यह दिन प्रेम संबंधों को नई मजबूती देगा और दिल की बात कहने का सही मौका बन सकता है, तो कुछ को रिश्तों में गलतफहमी से बचने की जरूरत होगी.

नौकरी और कारोबार में भी आज नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है. शनिवार का राशिफल आपको बताएगा कि वैलेंटाइन डे पर आपका प्यार परवान चढ़ेगा या सावधानी बरतनी होगी, और किन राशियों के लिए यह दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है. मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए सितारे आपके प्यार और भविष्य के बारे में क्या कहते हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा. कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और काम को लेकर भागदौड़ पूरे दिन बनी रहेगी. दिन में कहीं की यात्रा करते समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी. आपको कारोबार में अनावश्यक रूप से जोखिम लेने से बचना होगा. कानूनी अड़चनें दूर होंगी. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी.

वृषभ राशि

शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सक्रियता से भरा हुआ होगा. आपको किसी जरूर काम को करने में अनुभवी लोगों से सलाह की आवश्कता होगी. जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे थे उसके पूरे होने की अच्छी संभावना है. लेकिन आपको अपने किसी मामले में बाहरी व्यक्ति से दखल आदि करने की जररूत नहीं है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसी तरह का नया काम शुरू करने वालों के लिए आज के दिन काम को लेकर दबाव बना रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. संतान से जुड़ी किसी तरह की अच्छी खबर सुनने का मौका मिल सकता है. दिन के दूसरे हिस्से मे परिवार संग सुकून और मनोरंजन के साथ अच्छा समय व्यातीत करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों संग बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. जो लोग सरकारी नौकरी में उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. लेकिन खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से पेट और गैस से जुड़ी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज के दिन किसी पर जररूत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है. धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. आप आज के दिन अपनी योजनाओं को लेकर दुविधा में रहेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी में दिनभर जरूरत से ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में संबंध बहुत ही मधुर बने रहेंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखना होगा. सेहत अच्छी रहेगी और दिनभर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा.


सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने कार्य को प्राथमिकता में रखना होगा. आपकी सकारात्मक सोच आपके कामों में सामंजस्यता को बनाए रखेगा कार्यक्षेत्र में लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी, जिससे आपको महत्वपूर्ण काम को करने में आसानी होगी. लेन-देन के मामलों में आपको किसी करीब से वाद-विवाद की संभावना है. जो लोग सरकारी योजनाओं में है उनको को काम को थोड़ा संभलकर करना होगा. लव लाइफ के मामलों में आपको साथी की भावनाओं का ख्याल रखना होगा और कहीं घूमाने-फिरान के लिए जा सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिनभर मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. किसी महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा. किसी विवादित मामलों में आपको बहुत ही सूझबूझ के साथ ही हल करने की कोशिश करना होगा. नहीं तो मामला पेजीदा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं. मनमुताबिक काम करने का मौका मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी. दांपत्य जीवन में साथी संग प्रेम बढ़ेगा जिससे रिश्ता प्रगाढ़ होगा. आपको विपरीत परिस्थितियों से बचना होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज किसी तरह के कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी. पारिवारिक मामलों में आपको बेहतर ढ़ंग से संवाद स्थापित करते हुए किसी मुद्दे का हल निकालना होगा. किसी काम को लेकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा. जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित है उनको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. नौकरी में आपके ऊपर आज अच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे अटका हुआ कोई काम पूरा होगा. अचानक से लाभ के मौकों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपको कुछ लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. सुख-साधनों में वृद्धि का दिन है. परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा. जिन लोगों ने किसी से कोई धन उधार लिया था उसके लौटाने का समय है. घर पर किसी तरह का धार्मिक कार्य हो सकता है जहां पर परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए कई फैसले आज के दिन उनके पक्ष में होंगे. आज के दिन किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी. संतान से जुड़ी कुछ परेशानियां जो आपको पिछले कई दिनों परेशान कर रही थी वह आज खत्म होगी. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में इजाफा होगा. ऐसे में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा. भाग्य का साथ दिन के दूसरे हिस्से में मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक भरा रहेगा

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप अपनी जूझारू स्वभाव से मुश्किलों को बहुत ही आसानी के साथ हराने में कामयाब होंगे. आज के दिन जो लोग किसी के साथ व्यापार मे हैं उनकी डील हो सकती है. लेकिन आपको बहुत ही धैर्य और बुद्धि से काम लेने होगा. जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा और संबंध बहुत ही मधुर बना रहेगा. सेहत के प्रति आपको सावधान रहना होगा. नहीं तो किसी तरह की बीमारी का सामना आपको करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सफलता और जोश से भरपूर रहेगा. संतान की किसी तरह की उपलब्धि से आपको खुशी मिलेगी. जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित हैं उनके काम आज बहुत ही सुचारू रूप से जारी रहेगा. आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आज के दिन आपके ऊपर निजी और पारिवारिक खर्च बढ़ने का आर्थिक दबाव बन सकता है. लोन से जुड़े मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना होगा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज व्यवस्थित रहेगा. व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर आज आपके विवाद हल होंगे. घर में सुख-शांति और अनुशासन बना रहेगा. लव पार्टनर संग प्रेम अच्छा रहेगा. छात्रों को आज के दिन परीक्षा के परिणाम उनके मनमुताबिक हो सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग हैं जिसमें आपकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आ सकता है. किसी नई योजना पर कार्य आगे की तरफ बढ़ सकता है. आपको आज अपने मित्रों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा.

राशिफल
अगला लेख