शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को मिलेगी हर एक सुख-सुविधा
पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को शुक्र देव मिथुन राशि पहले से मौजूद हैं वहीं अब 29 मई को इसी राशि में बुध देव आ जाएंगे. इन दोनों ही ग्रहों का मिथुन राशि में युति होने से बना राजयोग कुछ राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
ज्योतिष में एक निश्चित समय के अतंराल पर ग्रहों का राशि परिवर्तन होता रहता है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है. 29 मई को ऐसा ही एक राजयोग बनेगा जिसे ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग के नाम से जाना जाता है.
यह राजयोग सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र और बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक बुध की युति मिथुन राशि में बनेगा. आइए जानते हैं किन राशियों को इस राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.
मिथुन राशि
29 मई को बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी की ही राशि के लग्न यानी पहले भाव में बनेगा जिससे आपके आत्मविश्वास, मान-सम्मान, और करियर में शानदार सफलता दिलाएगा. नौकरी-करियर में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है. व्यापार में कोई बड़ी योजना कामयाब होगी जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति बहुत ही शुभ चमत्कारी साबित होने वाली है. लक्ष्मी नारायण राजयोग से नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में बहुत ही अहम बदलाव देखने को मिलेगा. वेतन में वृद्धि और आय के नए-नए स्तोत्र खुलने के अच्छे और प्रबल योग हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखना को मिलेगा. आय के अतिरिक्त मौके मिलेंगे जिसमें आपको निवेश करने के भरपूर मौके मिलेंगे. आने वाला समय बहुत ही अनुकूल रहेगा. परिवार में सुख-शांति और प्यार मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा. वैवाहिक जीवन में भरपूर मौके मिलेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग रहेंगे. अतिरिक्त आय के साधनों में वृद्धि होगी. जीवन साथी संग मधुर संबंध स्थापित होंगे. साथ ही इस दौरान आपको भाग्य का जबरदस्त साथ मिल सकता है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि का अच्छा लाभ आपको मिलेगा.




