Begin typing your search...

Shubh Laabh: कहीं आपके घर में भी तो नहीं दिखते ये कीड़े? माना जाता है धन और तरक्की का इशारा

Shubh Laabh: माना जाता है कि घर में दिखाई देने वाले कुछ कीड़ों का दिखना गंदगी का कारण नहीं होता है, बल्कि वे भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत भी दे सकते हैं. घर में छिपकली से लेकर कनखजूरा का दिखना शुभ माना जाता है.

insects
X

घर में किन कीड़ों का दिखना माना जाता है शुभ

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Published on: 22 May 2026 11:53 AM

Shubh Laabh: अक्सर लोग घर में अचानक दिखने वाले कीड़ों को देखकर घबरा जाते हैं. कोई मकड़ी का जाला देखकर तुरंत साफ करने लगता है, तो कोई कनखजूरा या चींटियां दिखते ही उन्हें भगाने की कोशिश करता है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये केवल गंदगी या परेशानी की निशानी हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ कीड़ों को खास संकेतों से जोड़कर देखा गया है. मान्यता है कि कई बार ये छोटे जीव आने वाले शुभ बदलावों का इशारा भी देते हैं.

मान्यताओं के अनुसार घर में कुछ खास कीड़ों का दिखना धन, तरक्की, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है. इनमें छिपकली से लेकर कनखजूरा तक शामिल है.

छिपकली

अगर आपको घर में छिपकली दिख जाए, तो इसे भगाए नहीं. दरअसल खासतौर पर पूजा घर में छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है.

तितली का घर में आना

अगर रंग-बिरंगी तितली घर के अंदर आ जाए तो इसे खुशखबरी और सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है. ज्योतिष में तितली को सौभाग्य, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि यह घर में खुशियों और अच्छे अवसरों के आने का संकेत देती है.

चींटी का दिखना

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार घर में काली चींटियों का दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि यह धन आगमन और परिवार में सुख-शांति का संकेत देती हैं. यदि चींटियां भोजन के आसपास दिखें तो इसे अन्न और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वहीं लाल चींटियों को कभी-कभी विवाद या तनाव का संकेत भी माना जाता है.

मकड़ी और उसका जाला

कुछ मान्यताओं में मकड़ी को भी शुभ माना गया है. कहा जाता है कि यदि मकड़ी शांत जगह पर जाला बना रही हो तो यह मेहनत के फल मिलने और आर्थिक स्थिरता का संकेत हो सकता है. हालांकि बहुत ज्यादा जाले को वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है, इसलिए साफ-सफाई जरूरी मानी जाती है.

कनखजूरा

अक्सर लोग कनखजूरा को देख डर जाते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घर में कनखजूरा दिखना शुभ होता है.

अगला लेख