Shubh Laabh: क्या आपकी सास रहती हैं हर समय नाराज? दिल जीतने के लिए बस रोजाना करने लग जाएं ये काम
Shubh Laabh: घर-परिवार में रिश्तों की मिठास जीवन को सुखी बनाती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर सास और बहू के बीच तनाव बना रहता है.लेकिन सास को मनाने के लिए कपूर का उपाय लाभदायक है.
shubh Laabh astro remedies
Shubh Laabh: क्या आपके घर में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर सास नाराज हो जाती हैं? कई बार सास-बहू के रिश्ते में गलतफहमियां और तनाव घर का माहौल खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग रिश्तों में मिठास लाने के लिए ज्योतिष और वास्तु से जुड़े उपायों की मदद भी लेते हैं.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ आसान और रोजाना किए जाने वाले उपाय रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. माना जाता है कि सही व्यवहार, सम्मान और कुछ शुभ उपाय अपनाकर रूठी सास का दिल भी जीता जा सकता है.
रसोई से जुड़ा उपाय
रसोई को घर की सुख-शांति का केंद्र माना जाता है. कोशिश करें कि रसोई हमेशा साफ और व्यवस्थित रहे. शुक्रवार के दिन मीठी चीज बनाकर सबसे पहले घर की बड़ी महिला यानी सास को खिलाना शुभ माना जाता है.
ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ने की मान्यता है.
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है. अगर घर में बार-बार तनाव रहता है, तो सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना लाभकारी माना जाता है.
चावल
दूध
सफेद मिठाई
सफेद कपड़े
इन चीजों का दान करने से मानसिक शांति बढ़ने की मान्यता है.
कपूर का उपाय
ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में लगातार होने वाले झगड़े, तनाव और चिड़चिड़ापन कई बार नकारात्मक ऊर्जा से भी जुड़े माने जाते हैं. माना जाता है कि जब घर का वातावरण भारी और अशांत हो जाता है, तो परिवार के लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ने लगती है. ऐसे में घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी माना जाता है. इसी वजह से शाम के समय कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि कपूर की सुगंध वातावरण को शुद्ध करने में मदद करती है और घर में मौजूद नकारात्मकता को कम करती है. खासतौर पर पूजा घर, रसोई और मुख्य दरवाजे के आसपास कपूर दिखाना शुभ माना जाता है.
नमक मिले पानी से लगाएं पोछा
इसके अलावा नमक मिले पानी से पोछा लगाना भी वास्तु में अच्छा माना गया है. कहा जाता है कि नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करता है, जिससे घर का माहौल शांत और हल्का महसूस होता है. हालांकि पोछा लगाते समय इस पानी को बाद में दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इन उपायों को नियमित रूप से करने से घर में सकारात्मकता और मानसिक शांति बढ़ने की मान्यता है.




