पितृ दोष क्या होता है? जानिए इसके संकेत, कारण और दूर करने के आसान धार्मिक उपाय
पितृ दोष क्या होता है, इसके प्रमुख संकेत क्या हैं और इसे दूर करने के धार्मिक उपाय कौन से हैं? जानिए श्राद्ध, तर्पण, सूर्य अर्घ्य और शिव पूजा का महत्व.
सनातन धर्म में पूर्वजों को विशेष सम्मान देने की परंपरा रही है. पितरों को देवताओं के तुल्य माना जाता है. मान्यता है कि पितर सूक्ष्म रूप से अपने वंश और परिवार से किसी न किसी रूप में जुड़े रहते हैं. जब परिवार के लोग अपने पूर्वजों का आदर नहीं करते, श्राद्ध-तर्पण जैसे कर्मों की उपेक्षा करते हैं या बुजुर्गों का अपमान करते हैं, तब पितरों की असंतुष्टि जीवन में कई प्रकार की बाधाओं का कारण बन सकती है.
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में इसी स्थिति को “पितृ दोष” कहा जाता है. पितृ दोष से व्यक्ति की उन्नति में रुकावट पैदा कर सकती है. कहा जाता है कि यह दोष केवल ग्रहों की स्थिति से ही नहीं, बल्कि कर्मों और पारिवारिक व्यवहार से भी जुड़ा होता है. यदि परिवार में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का अभाव हो, अंतिम संस्कार या श्राद्ध कर्मों में त्रुटि हुई हो, या किसी बुजुर्ग के साथ अन्याय हुआ हो, तो इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ सकता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
- -पितृ दोष होने पर व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलने में मुश्किलें आती हैं.
- -पितृ दोष होने पर विवाह में देरी या वैवाहिक तनाव का सामना करना पड़ता है.
- -अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है तो उसको संतान सुख में बाधा आती है.
- -पितृ दोष के कारण व्यक्ति कोआर्थिक हानि या व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है.
- -कुंडली में पितृ दोष होने पर घर में मानसिक तनाव और अशांति रहती है.
- -पितृ दोष के कारण बार-बार रोग या अवसाद की स्थिति रहती है.
पितृ दोष दूर करने के आसान उपाय
- -पितरों की संतुष्टि के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व बताया गया है. विशेष रूप से अमावस्या और पितृ पक्ष में इन कर्मों को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं.
- -धार्मिक मान्यता है कि पीपल और बरगद जैसे देववृक्षों में दिव्य ऊर्जा का वास होता है. पितृ पक्ष या अमावस्या के दिन इन वृक्षों की पूजा और परिक्रमा करना शुभ माना जाता है.
- - भोलेनाथ को पितृ दोष निवारण का प्रमुख देव माना गया है. प्रतिदिन शिव मंत्रों का जाप और शिवलिंग पर जल अर्पित करने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं.
- - ज्योतिष में सूर्य को पिता का कारक ग्रह माना गया है. तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.
- - अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है इस दिन गाय को रोटी, चावल, घी और गुड़ खिलाना पुण्यदायी माना गया है.




