Begin typing your search...

महाशिवरात्रि पर सुख-समृद्धि और भोलेनाथ की कृपा के लिए ये 5 उपाय करना होता है शुभ

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से भोलेनाथ को प्रसन्न करने पर उनकी विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है.

mahashivratri 2026
X
( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 14 Feb 2026 6:30 AM IST

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पर की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था.

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की रात को पूजा-पाठ, जप, तप और धार्मिक अनुष्ठान करने से कई गुने अधिक फल की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में इस दिन पूजा और उपाय करना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं 15 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि के दिन कौन-कौन से उपाय करना लाभकार होगा.

महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है. बिना बेलपत्र के शिव जी की पूजा करना अधूरा मानी जाती है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए-नए स्त्रोत खुलते हैं.

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये पांच फल

महाशिवरात्रि पर करियर में सफलता और उन्नति प्राप्त के लिए शिवलिंग पर 5 प्रकार के फल को जरूर अर्पित करना चाहिए. ये पांच फल इस प्रकार हैं- धतूरा, बेल, बेर, केला, सेब और केला. इससे जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पंचामृत

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना बहुत ही शुभ और अच्छा होता है. इससे सेहत अच्छी रहती है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है.

दीपक चलाएं

महाशिवरात्रि पर सुबह और शाम को शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ को दीपक में कपूर और लौंग जलाकर अर्पित करें. इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होंगी.

महामृत्यंजय मंत्र का जाप

मानसिक शांति और भय दूर करने के लिए इस महाशिवरात्रि की रात को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ होता है. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राक्ष को धारण करना भी बहुत ही शुभ साबित होगा. इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

धर्म
अगला लेख