Begin typing your search...

जून का महीना इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग

02 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाले हैं. गुरु कर्क राशि में होने पर सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं और बहुत ही प्रभावशाली हो जाते हैं.

जून का महीना इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग
X
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 29 May 2026 7:30 AM IST

जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत ही खास और अहम रहने वाला है. 02 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाले हैं. गुरु कर्क राशि में होने पर सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं और बहुत ही प्रभावशाली हो जाते हैं.

गुरु के कर्क राशि में गोचर होने से इसी माह धन के दाता ग्रह शुक्र के साथ मिलकर युति संबंध बनाने वाले हैं जिससे कर्क राशि में गज लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. 08 जून को कर्क राशि में गुरु और शुक्र की यह युति कुछ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता के योग बनाएगा. आइए जानते है गुरु-शुक्र की युति से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और करियर में कुछ बड़ा करने का अवसर मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही फलदायी साबित होगा. आय में इजाफा होने के संकेत हैं और अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकता है. अधूरे कार्यों में गति आएगी और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. इसके अलावा मेष राशि वालों को पैतृक संपत्ति मिलने के योग जिसमें आपको अचानक धन प्राप्ति होगा. नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन से लाभ मिल सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी और अच्छी डील फाइनल हो सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी. आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा. कार्यो में आ रही अड़चनें दूर होंगी. आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा. इस दौरान किसी बड़ी योजना में आपकी भागीदारी हो सकती है. राजनीति में काम करने वालों को किसी बड़े पद से नवाजा जा सकता है. सुख-साधनों में वृद्धि और परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र की युति से बनने वाला राजयोग बहुत ही शुभ और बड़ा लाभ दिलाने वाला साबित होगा. आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि दिलाएगा. बिजनेस करने वाले जातकों को अचानक धन लाभ के भरपूर मौके लाएगा नई शुरुआत के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और उत्तम साबित होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग आपके लिए सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है. अचानक बड़ा आर्थिक लाभ और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के योग है. नौकरी की तलाश करने वालों को मनचाही सफलता मिलेगी. जून महीने में बना गजलक्ष्मी राजयोग के कारण पूरे महीने मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी.

अगला लेख