Begin typing your search...

राशिफल 20 फरवरी 2026 : मेष के रुके काम होंगे पूरे, तुला का हो सकता है 'चमत्‍कार' से सामना; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

Horoscope 20 February 2026: 20 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए संयम की परीक्षा लेकर आया है. शुक्रवार का दिन भावनाओं, रिश्तों और फैसलों में संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. मेष और तुला राशि के लिए खास सफलता के योग हैं, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा.

rashifal 20 february 2026 horoscope in hindi
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 19 Feb 2026 2:04 PM IST

Horoscope 20 February 2026: 20 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए भावनाओं, रिश्तों और व्यवहारिक फैसलों के लिहाज से खास रहने वाला है. शुक्रवार का राशिफल संकेत देता है कि कई लोगों को अपने स्वभाव और सोच में संतुलन बनाने की जरूरत पड़ेगी, जबकि कुछ राशियों के लिए दिन आत्मविश्वास और नई उम्मीदों से भरा रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में संवाद की भूमिका अहम होगी और छोटी-छोटी बातों को समझदारी से सुलझाने पर माहौल बेहतर रह सकता है.

प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता दिखाने से गलतफहमियां दूर होंगी. सेहत के मामले में लापरवाही से बचना जरूरी रहेगा और दिनचर्या को अनुशासित रखना लाभकारी होगा. कुछ लोगों को यात्रा या मुलाकात के जरिए नए अनुभव मिल सकते हैं, जो आगे चलकर उनके नजरिए को बदलेंगे. कुल मिलाकर यह दिन आत्मनिरीक्षण, संयम और रिश्तों को मजबूत करने का संकेत दे रहा है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ होगा. आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपकी चिंताएं दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में काम के दौरान एक नए तरह का अनुभव मिलेगा. जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. जो लोग किसी बिजनेस में हैं उनको नए तरह के सौदे मिल सकते हैं. लेकिन आपको बेफिजूल के खर्चों से बचना होगा. प्रेम जीवन में साथी संग किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को एक नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है. जिसको आप बहुत ही धैर्य और समझदारी के पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके मुश्किल समय में भरपूर साथ देंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा और सुखद रहेगा. धन संबंधी लेनदेन में आपको सतर्कता बरतनी होगी. जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. जीवनसाथी संग किसी महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत कर सकते हैं. धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए उनका भाग्य साथ देगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जहां पर आप किसी योजना के लिए बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी पुराने मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. किसी को दिया गया उधार का धन आपको वापस मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज के दिन धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. जल्दबाजी में आपका काम बिगड़ सकता है. आपको आज अपनी वाणी और गुस्से को कंट्रोल में रखना होगा. सेहत सामान्य रहेगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. परिवार संग किसी प्रॉपर्टी में निवेश के लिए बातचीत करके कोई निर्णय ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छी बातचीत रहेगी और किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को सुलझाने का दोनों लोग कोशिश करेंगे. लेकिन सेहत के मामले में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा नहीं तो आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्राएं करने में कामयाब होंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेग. अधूरे कामों में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी जिससे आपको नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. इस दौरान नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता और आपकी रिश्तों में मजबूती आएगी. आर्थिक लाभ के मामले में वृद्धि हो सकती है. समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. किसी पुराने निवेश से आपको आज के दिन अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई पड़ सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन परेशानियों से भरा हुआ होगा. कामकाज का दबाब रहेगी जिससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना होगा. कार्यस्थल पर आपकी सहकर्मियों संग वाद-विवाद बढ़ सकता है जिससे मन में तरह-तरह के सवाल पैदा होंगे. आज के दिन आपकी आर्थिक गतिविधियों में धीमापन भी रहेगा जिससे आपकी कमाई बहुत ही सामान्य रहेगी. आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और किसी को उधार दिया धन वापस मिल सकता है. सेहत में गिरावट भी दिखेगी ऐसे में आपको अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. आपको थोड़े से प्रयासों में बड़ी सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिलेगी जिससे भविष्य में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. बैंक-बैलेंस में धन में इजाफा हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे किसी योजना पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. व्यापार में लाभ के अवसरों में इजाफा हो सकता है. परिवार संग कहीं बाहर घूमने जाने के लिए योजना बना सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. काम के मामलों में आपको धैर्य और संयम के साथ रहना होगा. आपको बेवजह किसी पर गुस्सा न करें नहीं तो नुकसान आपका ही हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी. जीवनसाथी संग प्रेम संबंध मजबूत रहेगा और प्रेम जीवन में नए साथी की तलाश पूरी होगी. आपको सेहत के मामले में भी संभलकर रहना होगा नहीं तो कोई कोई बीमारी लग सकती है. शाम के समय धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. अधूरे पड़े कामों में तेजी आएगी जिससे आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी. नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं और व्यापार में भी कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. परिवार में खुशियां आएंगी. आपकी कुछ योजनाएं कारगर साबित होंगी जिसके लिए आप कई दिनों से प्रयासरत थे. आज के दिन आपको विदेश स्त्रोतों से अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है. आपको मित्रों और सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी. करियर में उन्नति के नए-नए अवसर मिलेंगे. किसी दोस्त की मदद से आपको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. परिवार में सुख-शांति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत पहले के मुकाबले बेहतर और मजबूत रहेगी. निवेश के लिहाज से समय बहुत ही अनुकूल रहेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा. लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा. किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करना पड़ सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए नए तरह के संपर्क बहुत ही लाभकारी होंगे. इससे कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है. करियर में बदलाव के नए संकेत मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर हो सकती है. परिवार के सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा. जिन लोगों का कोई सरकारी काम अटका हुआ है वह आज पूरा हो सकता है. आज के दिन आपको वैवाहिक जीवन में सुखद पल व्यातीत करने का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सुख और शांति की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और किसी पुराने काम से धन लाभ के योग हैं. परिवार संग बेहतर और अच्छा समय बीतेगा. नौकरीपेशा लोगों को दिन में एक साथ कई जगहों से नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं. मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा. कोई योजना पूरी होगी लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जो लोग पिछले कई दिनों से बेरोजगार थे, उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपंति से आपको काफी लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.

राशिफल
अगला लेख