Hariyali Teej 2026: इस दिन पूजा की थाली में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान
हरियाली तीज की पूजा में सामग्री चुनते समय सिर्फ जरूरी चीजें रखना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ चीजों को पूजा की थाली से दूर रखना भी जरूरी माना जाता है. इनमें टूटी हुई चूड़ियां और बासी फूल शामिल हैं.
पूजा की थाली में क्या न रखें
हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं और माता पार्वती-भगवान शिव की पूजा करती हैं. पूजा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज का अपना धार्मिक महत्व माना जाता है.
ऐसे में पूजा की थाली सजाते समय कुछ चीजों को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर बासी फूलों को पूजा में नहीं रखना चाहिए. पूजा के लिए हमेशा ताजे और साफ फूलों का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. मान्यता है कि पूजा सामग्री जितनी साफ और शुद्ध होगी, पूजा का वातावरण उतना ही सकारात्मक रहेगा.
टूटी चूड़ियां क्यों न चढ़ाएं?
हरियाली तीज पर पूजा की ताली में भूलकर भी न टूटी चूड़ियां न रखें. क्योंकि चूड़ियां सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं. ऐसा माना जाता है कि टूटी चूड़ियां नकारात्मकता का संकेत दे सकती हैं, इसलिए पूजा में हमेशा नई और सही चूड़ियां रखना बेहतर माना जाता है.
क्यों नहीं रखनी चाहिए टूटी या खंडित मूर्ति?
हरियाली तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन पूजा के लिए मूर्ति या तस्वीर लेते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से टूटी हुई न हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खंडित मूर्ति को पूजा घर में रखना ठीक नहीं माना जाता. अगर पूजा की कोई मूर्ति टूट जाए, तो उसे पूजा की जगह से हटाकर सम्मानपूर्वक किसी उचित स्थान पर रखें और उसकी जगह नई मूर्ति स्थापित करें.
क्यों न चढ़ाएं बासी फूल?
पूजा में फूलों को शुभ और पवित्र माना जाता है. इसलिए देवी-देवताओं को हमेशा ताजे और साफ फूल ही चढ़ाने चाहिए. हरियाली तीज की पूजा में मुरझाए, सूखे या बासी फूलों का इस्तेमाल करने से बचें. कोशिश करें कि पूजा के लिए सुबह ताजे फूल लाएं और उन्हें साफ करने के बाद ही पूजा में चढ़ाएं.
खराब या सड़ी हुई सामग्री से बचें
हरियाली तीज की पूजा में फल, मिठाई और कई तरह की खाने-पीने की चीजें भी चढ़ाई जाती हैं. पूजा में इस्तेमाल होने वाला फल ताजा और साफ होना चाहिए। सड़े या खराब फल और पुरानी मिठाई चढ़ाने से बचें. पूजा के लिए हमेशा ताजी और अच्छी चीजें ही रखें, ताकि पूजा की शुद्धता और साफ-सफाई बनी रहे.
पूजा सामग्री चुनते समय रखें ये छोटी बातें याद
हरियाली तीज की पूजा में सबसे जरूरी है श्रद्धा और साफ-सफाई. पूजा की सामग्री खरीदते समय उसकी स्थिति जरूर देख लें. टूटी, गंदी, बासी या खराब चीजों को पूजा की थाली से दूर रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये बातें पूजा को अधिक व्यवस्थित और पवित्र बनाने में मदद करती हैं. साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में पूजा की परंपराएं अलग हो सकती हैं, इसलिए घर की परंपरा को भी महत्व दें.
नोट: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. स्टेट मिरर हिंदी इसकी पूर्ण सत्यता या प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.




