स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. लाल किले के आसपास दिल्ली पुलिस, CRPF, RAF और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ CCTV और बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत शाम के बाद पुरानी दिल्ली के कई हिस्सों में आवाजाही प्रतिबंधित कर इलाके को सील कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे और यह उनका लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा. इस बार के भाषण में युवाओं, AI, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर फोकस रहने की उम्मीद है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और भारत की एयर पावर को मजबूत करने से जुड़े ऐलानों पर भी नजर रहेगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे के साथ वंदे मातरम को लेकर विशेष कार्यक्रम और प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है.