दीपावली की रात पुरुष पढ़ें ये 1 मंत्र, 3 महीने के भीतर हो जाएगी शादी, ज्योतिष सुमिताचार्य ने बताया विवाह का अचूक उपाय
इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. अगर पुरुषों की शादी में देरी हो रही है, तो ज्योतिष सुमिताचार्य के मुताबिक, दीपावली की रात दुर्गा सप्तशती के मंत्र का जाप करने से जल्द विवाह के योग बन जाते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि घर में शादी की तैयारियों की बात तो चलती है, रिश्ते भी आते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से बात बनते-बनते रह जाती है. कभी मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिलता, तो कभी रिश्ता तय होने के बाद भी किसी कारण से टूट जाता है. अगर आपके घर में भी किसी पुरुष की शादी को लेकर ऐसी परेशानी चल रही है, तो दीपावली की रात एक खास धार्मिक उपाय कर सकते हैं.
इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती के एक विशेष मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. स्टेट मिरर से खास बातचीत में सुमिताचार्य ने बताया कि जिन पुरुषों के विवाह में लगातार अड़चनें आ रही हैं, वे दीपावली की रात दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र में दिए गए एक मंत्र का जाप कर सकते हैं.
कौन सा मंत्र जपें?
ज्योतीष सुमिताचार्य के अनुसार, विवाह में देरी या बार-बार रिश्ता टूटने जैसी परेशानियों के लिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है. इसके लिए पुरुष दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र में बताए गए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. मंत्र:
त्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
यह मंत्र मां दुर्गा से मन के अनुकूल और अच्छे गुणों वाली जीवनसंगिनी मिलने की प्रार्थना करता है. इसमें देवी से ऐसी पत्नी का आशीर्वाद मांगा जाता है, जो जीवन में सुख और सहयोग का आधार बने.
दीपावली की रात कितनी बार करें मंत्र जाप?
सुमिताचार्य के अनुसार, जिन पुरुषों के विवाह में परेशानी आ रही है, उन्हें दीपावली की रात इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इसके लिए रात में स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा के स्थान पर बैठें. मां दुर्गा का ध्यान करते हुए पूरी श्रद्धा और शांत मन से मंत्र का उच्चारण करें.
लक्ष्मी-गणेश जी से भी मांगें विवाह का आशीर्वाद
मंत्र जाप पूरा होने के बाद मां दुर्गा से अपने विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें. इसके साथ ही दीपावली पर पूजे जाने वाले भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के सामने भी मनोकामना रखें. उनसे प्रार्थना करें कि जीवन में विवाह का शुभ योग बने और एक अच्छा जीवनसाथी मिले.




