Begin typing your search...

शनिवार के दिन इन चीजों को करें और इससे बनाएं दूरी, नियम का पालन कर पाएं शनिदेव की कृपा!

शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना गया है. उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. अगर शनिदेव नाराज हो जाएं तो राजा को भी रंक बना देते हैं. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे खास माना जाता है. इस दिन दान और पूजा के जरिए उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है.

शनिवार के दिन इन चीजों को करें और इससे बनाएं दूरी, नियम का पालन कर पाएं शनिदेव की कृपा!
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 23 Nov 2024 8:15 PM IST

Shaniwaar Ka Daan: शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना गया है. उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. अगर शनिदेव नाराज हो जाएं तो राजा को भी रंक बना देते हैं. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे खास माना जाता है. इस दिन दान और पूजा के जरिए उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है. लेकिन कुछ चीजों का दान करने से बचना भी जरूरी है, वरना लाभ की जगह हानि हो सकती है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन-सी चीजें दान करनी चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए.

शनिवार को करें इन चीजों का दान

  • काले तिल: आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हैं तो काले तिल का दान करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और परेशानियां दूर होती हैं.
  • सरसों का तेल: शनिदेव को सरसों का तेल अति प्रिय है. इसे दान करने से शनि दोष कम होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
  • लोहे के बर्तन: लोहे के बर्तन का दान शुभ फल प्रदान करता है. हालांकि, इस दिन लोहे को खरीदने से बचें.
  • अनाज: गेहूं, चना, ज्वार, काली उड़द और मक्का का दान शनिदेव को प्रसन्न करता है. यह विघ्न-बाधाओं को दूर करने में सहायक है.

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

  • सफेद चीजें: चावल, नमक, चांदी या चीनी का दान इस दिन अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये चंद्रमा का प्रतीक हैं.
  • हल्दी: हल्दी का दान करने से शनिदोष बढ़ सकता है. इसे दान करने से बचें.
  • लाल वस्तुएं: लाल मिर्च या अन्य लाल चीजें सूर्यदेव की कारक हैं. इन्हें शनिवार के दिन दान करने से बचना चाहिए.

शनिवार को इन उपायों को अपनाकर शनिदेव की कृपा प्राप्त करें और जीवन को सुख-समृद्धि से भरपूर बनाएं.


डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.

अगला लेख