Dhanteras 2024: घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाए जाते हैं अशोक के पत्तों से बनाएं तोरण, जानें इसके लाभ और विधि
धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, और इस दिन घर में समृद्धि लाने के लिए कई परंपराएं निभाई जाती हैं. कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का पूजन करने से सुख-समृद्धि और शांति का वास माना जाता है.इस खास अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों से बना तोरण लगाने की परंपरा है. इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी लक्ष्मी का प्रवेश माना जाता है.

Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, और इस दिन घर में समृद्धि लाने के लिए कई परंपराएं निभाई जाती हैं. कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का पूजन करने से सुख-समृद्धि और शांति का वास माना जाता है.इस खास अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों से बना तोरण लगाने की परंपरा है. इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी लक्ष्मी का प्रवेश माना जाता है.
अशोक के पत्तों का महत्व और लाभ
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर पर मुख्य द्वार पर बंधनवार या तोरण लगाना अनिवार्य माना जाता है, और धनतेरस पर अशोक के पत्तों का तोरण विशेष लाभकारी होता है. यह माना जाता है कि अशोक के पत्तों का तोरण लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष का भी निवारण होता है. साथ ही, ग्रह दोषों से उत्पन्न बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं. इसके अलावा, अशोक के पत्तों से बना तोरण घर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बनाए रखता है.
धनतेरस पर अशोक के पत्तों से तोरण बनाने की विधि
धनतेरस के दिन सुबह अशोक के 14 पत्तों को एकत्र कर सबसे पहले उन्हें पानी से धो लें. इन पत्तों को पूजा स्थान पर रखकर विधिपूर्वक उनकी पूजा करें.पत्तों में से कोई भी सूखा या पीला पत्ता नहीं होना चाहिए. इसके बाद इन पत्तों को धागे में पिरोकर एक माला बना लें. अब गायत्री मंत्र या अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करते हुए इस तोरण को घर के मुख्य द्वार पर बांध दें. फिर घर के सभी सदस्य इस तोरण के आगे हाथ जोड़कर मां लक्ष्मी का स्वागत करें और पुनः एक बार छोटी पूजा करें.
इस प्रकार अशोक के पत्तों का यह तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ ही सुख-समृद्धि को बनाए रखता है.धनतेरस पर इस शुभ तोरण के माध्यम से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन में सुख और समृद्धि का आशीर्वाद पा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.