इन चीजों के साथ खाते हैं शहद तो पर सकता है भारी
अगर आप भी फायदों के लिए शहद का सेवन करते हैं, तो आपको उन चीजों के बारे में जान लेना चाहिए, जिनके साथ मिलाकर खाने से शहद का नुकसान हो सकता है।

शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में भी शहद काफी फायदेमंद होता है। अच्छी सेहत के लिए अक्सर लोग रोज इसका सेवन करना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं।
इसके फायदे हासिल करने के लिए हम शहद को कई चीजों में मिलाकर भी खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद को कुछ चीजों में मिलाकर खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। अगर आप भी फायदों के लिए शहद का सेवन करते हैं, तो आपको उन चीजों के बारे में जान लेना चाहिए, जिनके साथ मिलाकर खाने से शहद का नुकसान हो सकता है।
इन चीजों के साथ न खाएं शहद
घी
घी या मक्खन में शहद मिलाकर खाना आपके पाचन को परेशान कर सकता है। ये दोनों काफी गाढ़े होते हैं, जिस वजह से इन्हें पचाने में काफी समय लग जाता है। इसके कारण ब्लोटिंग और हैवीनेस महसूस हो सकती है। इसलिए शहद को कभी भी घी या मक्खन के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
लहसुन
लहसुन और शहद को मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। लहसुन में मौजूद कंपाउंड शहद के एंजाइमों को नष्ट कर सकते हैं, जिससे इसके पोषण मूल्य में कमी आ सकती है। इसके अलावा, पेट की परेशानियों को ये और गंभीर बना सकता है। इसलिए लहसुन और शहद को कभी नहीं मिलाना चाहिए।
मसालेदार खाना
मसालेदार खाने के साथ कभी भी शहद को मिक्स नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मसालेदार खाने में शहद मिलाकर खाने से इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है और ये पाचन को भी नुकसान पहुंचाता है।
गर्म पानी
कई लोग शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं, लेकिन ऐसा करना फायदेमंद नहीं होता। गर्म पानी के तापमान की वजह से शहद के एंजाइम्स नष्ट हो जाते हैं।