Begin typing your search...

रात में दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, लिवर को हो सकता खतरा

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल लिवर की बीमारियां काफी आम हो गई हैं। कम उम्र में ही लोग लिवर की बीमारियों से पीड़ित हो जा रहे हैं।

रात में दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, लिवर को हो सकता खतरा
X
( Image Source:  Meta AI )
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 17 Dec 2025 11:17 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल लिवर की बीमारियां काफी आम हो गई हैं। कम उम्र में ही लोग लिवर की बीमारियों से पीड़ित हो जा रहे हैं। हमारा लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है, भोजन को पचाने में मदद करता है और ब्लड सेल्स के निर्माण में भी भूमिका निभाता है।

अक्सर लिवर की बीमारियों के कुछ लक्षण रात के समय दिखते हैं। यदि आप इन लक्षणों को अनदेखा करते हैं, तो यह लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं रात में दिखने वाले लिवर डैमेज के कुछ संकेतों के बारे में।

पेशाब का रंग पीला होना

लिवर खराब होने पर पेशाब का रंग पीला हो सकता है। यह बिलीरुबिन के बढ़े हुए लेवल के कारण होता है, जो लिवर द्वारा बनाया जाने वाला एक पदार्थ है।

सूजन

लिवर खराब होने पर पैरों और घुटनों में सूजन आ सकती है। यह सूजन खासतौर पर रात के समय ज्यादा दिखाई देती है।

बार-बार नींद खुलना

अगर आपको रात में बार-बार नींद खुलती है, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। लिवर खराब होने से नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा में खुजली

रात के समय शरीर में खुजली होना भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो पित्त का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा में खुजली हो सकती है।

उल्टी

अगर आपको रात में जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। इसे पाचन की आम समस्या समझकर नजरअंदाज न करें।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से लें परामर्श

ये लक्षण अक्सर अन्य बीमारियों के लक्षणों के समान हो सकते हैं, इसलिए इनकी अनदेखी करना आसान हो सकता है। लेकिन अगर आपको ये लक्षण लगातार दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लिवर की बीमारियों का जल्दी पता चल जाने पर उनका इलाज करना आसान होता है। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण बार-बार दिखता है, तो लापरवाही न करिए और समय रहते किसी डॉक्टर से सलाह ले लीजिए।

अगला लेख