Begin typing your search...

वॉकिंग या रनिंग, क्या है आपके लिए फायदेमंद?

हल्के स्तर के अभ्यास की आदत आपको कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकती है। आपको बताते हैं कि वॉकिंग और रनिंग में कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद है।

वॉकिंग या रनिंग, क्या है आपके लिए फायदेमंद?
X
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 5 Sept 2024 7:57 AM IST

शरीर फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। यह शारीरिक और मनसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने में मदद करता है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं तो हल्के स्तर के अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। ऐसे में रनिंग या वॉकिंग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्के स्तर के अभ्यास की आदत भी आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रखने और कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकती है। आपको बताते हैं कि वॉकिंग और रनिंग में कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार वॉकिंग प्रभावशाली शारीरिक गतिविधि है जो आमतौर पर सभी उम्र के लोगों के लिए आसान है। वहीं रनिंग कुछ लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इससे आप कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। हृदय के स्वास्थ और शारीरिक शक्ति में सुधार के लिए इससे लाभ पाया जा सकता है।

वॉकिंग और रनिंग दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकता है।

वॉकिंग के फायदे

वॉक करना हल्के स्तर की एक्सरसाइज मानी जाती है। ये अभ्यास आपके जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता है ऐसे में यह उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो घुटने या पीठ के दर्द से पीड़ित हैं।

वॉकिंग एक ऐसा व्यायाम है जिसे आप देर तक बिना थके कर सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित बनाए रखने और हृदय स्वास्थ्य लाभ के लिए वॉकिंग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना फायदेमंद है। सभी उम्र के लोग इसे आसानी से कर सकते हैं।

रनिंग के फायदे

वॉकिंग की तुलना में रनिंग थोड़ा मुश्किल है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो करना चाहते हैं। कैलोरी बर्न होने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये एक प्रभावशाली एरोबिक एक्सरसाइज है, जो दिल को मजबूत बनाने और कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। शरीर की शक्ति और सहनशीलता को बढ़ाने में भी इस अभ्यास की मदद ली जा सकती है।

वजन घटाने और कैलोरी बर्न करने के लिए आप रनिंग कर सकते हैं। वहीं गठिया और हड्डियों से संबंधित समस्याओं के लिए वॉक करना बेहतर है।

अगला लेख