Begin typing your search...

कलेस्ट्रोल कम करने के लिए हैं परेशान, इन बातों पर दें ध्यान

अगर शरीर में बैड कलेस्ट्रोल की अधिकता हो जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में इन आदतों को ढालना चाहिए।

कलेस्ट्रोल कम करने के लिए हैं परेशान, इन बातों पर दें ध्यान
X
( Image Source:  Meta AI )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 14 Dec 2025 11:05 PM IST

कुछ दशकों पहले तक हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब कम आयु के, यहां तक कि 30 से कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। दिल की बीमारियों का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। जिन कारकों को इस समस्या के लिए जिम्मेदार माना जाता है उनमें ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर मुख्य है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल पूरे शरीर के लिए खतरनाक है। इसे कम उम्र से ही कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

क्या है कोलेस्ट्रोल

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा वसा (फैट) होता है जो आपके शरीर की सभी सेल्स में पाया जाता है। शरीर को हार्मोन्स, विटामिन डी और खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करने वाले पदार्थ बनाने के लिए कुछ प्रकार के कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हालांकि अगर शरीर में बैड कलेस्ट्रोल की अधिकता हो जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में इन आदतों को ढालना चाहिए।

धूम्रपान से तौबा

धूम्रपान को हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। इस आदत से तुरंत छोड़ दें। धूम्रपान छोड़ने के कुछ दिनों में ही आपका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य होने लगती है।

खानपान में बदलाव

खानपान में कुछ बदलाव कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप भोजन से सैचुरेटेड फैट वाली चीजों को कम करें। ये रेड मीट और फुल फैट वाले डेयरी उत्पादों में होते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों में फैटी फिश, अखरोट और अलसी के बीज शामिल हैं। अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर ओटमील, राजमा, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सेब और नाशपाती जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है

जरूरी है कसरत

व्यायाम और अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ाना भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखने का प्रभावी तरीका हो सकता है और इसके स्तर को कम भी कर सकता है। डॉक्टर की सलाह से रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें।

अगला लेख