Begin typing your search...

लौकी के साथ खा लेते हैं ये चीजें, तो खराब हो सकती है तबीयत

लौकी भारतीय खनपान का अहम हिस्सा है। अधिकांश घरों में अक्सर इसकी सब्जी बनती है। यह सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इसमें विटामिन सी, बी और के के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज भी पाए जाते हैं।

लौकी के साथ खा लेते हैं ये चीजें, तो खराब हो सकती है तबीयत
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 16 Oct 2024 10:00 PM IST

लौकी भारतीय खनपान का अहम हिस्सा है। अधिकांश घरों में अक्सर इसकी सब्जी बनती है। यह सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इसमें विटामिन सी, बी और के के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के जरूरी पोषक तत्व हैं. इससे आपकी स्किन से लेकर मेटाबॉलिज्म को फायदा पहुंचाता है.

कई लोग अपने खानपान में लौकी के जूस को शामिल करते हैं। अगर आप लौकी का जूस पीते हैं, तो मेटाबॉलिज्म और इम्यून बूस्ट होगा। साथ ही यह आपके वजन को भी मेंटेन रखता है। यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके साथ में लौकी खाने से आपको इसके फायदों की बजाय नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इन चीजों के साथ लौकी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे आपके पाचनतंत्र और स्वास्थ्य को बेहद नुकसान पहुंच सकता है। आइए, आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके साथ लौकी खाने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस सब्जी के साथ खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए । इससे पेट में मरोड़ और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स भी खाने से बचना चाहिए, यह भी आपके लिए पेट से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है। इसके अलावा चुकंदर का भी सेवन लौकी के साथ नहीं करना चाहिए, इससे चेहरे पर दाने उभऱ सकते हैं।

लौकी के साथ फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गैस की परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को पेट की समस्या है उन्हें लौकी के साथ बंदगोभी और ब्रोकली भी खाने से बचना चाहिए।

वहीं, आप करेला का भी सेवन नहीं कर सकते हैं। इससे आपको उल्टियां हो सकती हैं, नाक से खून आ सकता है और चक्कर की भी परेशानी हो सकती है।

अगला लेख