Begin typing your search...

अपनी थाली में इन चीजों को करेंगे शामिल, तो कंट्रोल रहेगा शुगर

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है।

अपनी थाली में इन चीजों को करेंगे शामिल, तो कंट्रोल रहेगा शुगर
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 29 Sept 2024 3:01 AM IST

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। डायबिटीज, हमारे शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने की वजह से होता है। इस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल अन्य अंगों पर भी बुरा असर डालता है और धीमे-धीमें उन्हें कमजोर करता जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपने खानपान में शामिल करके आप शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस कारण से, ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इसकी कई डिशेज बना कर आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर डायबिटीज के खतरे को कम करने में लाभदायक होता है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सबसे कारगर फूड आइटम्स में से एक है। इनमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जिनसे ब्लड में शुगर लेवल कम रहता है। इसलिए अपनी डाइट में ओट्स, ज्वार, बाजरा जैसे फूड आइटम्स को शामिल करें। इनसे आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है, जो डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार होते हैं।

लेंटिल्स

इनमें प्रोटीन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण से ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। लेंटिल्स में दाल, बीन्स, चिकन पी आदि शामिल होते हैं। इन्हें खाने से अन्य दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं, जिस वजह से सेहत बेहतर बनती है।

लहसुन

लहसुन आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा और भी कई चीजों में फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ, इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ाता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है।

बेरीज

बेरीज दिखने में भले ही छोटी होती हैं, लेकिन सेहत को कई फायदे दे सकती हैं। इनमें कई विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

अगला लेख