Begin typing your search...

सुबह खीरा हीरा, दोपहर को जीरा और रात में कीड़ा, Kheera को लेकर क्यों है ये कहावत?

गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे गलत समय पर खाना नुकसानदायक भी हो सकता है. जानिए दिन और रात में खीरा खाने का फर्क, इसके फायदे, नुकसान और सही समय क्या माना जाता है.

सुबह खीरा हीरा, दोपहर को जीरा और रात में कीड़ा, Kheera को लेकर क्यों है ये कहावत?
X
( Image Source:  AI Created )

हाल ही में कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. उसमें दिखाया गया कि कैसे एक महिला सफेद खीरे को एक केमिकल में डूबाकर निकाल रही है, जिससे खीरा एक दम नेचुरली हरा दिखने लगा. वायरल वीडियो की जमकर आलोचना हुई, लोगों ने इसे कैंसर, ट्यूमर और फ़ूड पॉइजनिंग से जोड़ा. लेकिन अब बात करते है कि खीरा खाने का सही समय क्या है?.

एक पुरानी कहावत है - दिन में खीरा हीरा, रात में जीरा...मतलब साफ है कि दिन के समय खीरा खाना सेहत के लिए हीरे जैसा कीमती और फायदेमंद होता है, लेकिन रात में वही खीरा खाने से फायदा सिर्फ एक जीरे के दाने जितना ही रह जाता है. अगर आप खीरे के पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो उसे दिन के समय ही खाएं. खासकर गर्मियों में दोपहर के खाने में खीरा जरूर शामिल करें. खीरा एक ऐसा सलाद है जो पानी से भरपूर होता है. इसमें करीब 15 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है.

दिन में खीरा खाने के ढेर सारे फायदे

दिन में खीरा खाने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है. यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है. इससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. खीरे में विटामिन C, बीटा कैरोटीन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. गर्मी के मौसम में दिन में खीरा खाने से शरीर ठंडा रहता है, प्यास कम लगती है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है.

रात में खीरा खाने के नुकसान

रात में खीरा खाना कई लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है. हालांकि खीरा बहुत फायदेमंद सब्जी है, लेकिन गलत समय पर खाने से इसका फायदा कम हो जाता है और नुकसान ज्यादा हो सकता है:

1. पेट में भारीपन और अपच की समस्या: खीरे में 95% पानी और फाइबर होता है. रात में खाने पर यह पेट में लंबे समय तक रहता है और आसानी से पचता नहीं है. इससे पेट भारी लगता है, गैस बनती है और अपच की शिकायत हो सकती है.

2. नींद खराब होना: रात में खीरा खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इससे नींद बीच-बीच में टूटती है और सुबह थकान महसूस होती है. अच्छी नींद न आने से पूरा दिन प्रभावित रहता है.

3. हाजमा कमजोर होना: जिन लोगों का पाचन तंत्र पहले से कमजोर है, उन्हें रात में खीरा खाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग या दस्त जैसी समस्या हो सकती है. रात का समय पाचन के लिए सबसे संवेदनशील होता है, इसलिए भारी या पानी वाली चीजें पचाने में मुश्किल होती है.

4. ठंडक ज्यादा लगना: खीरा ठंडा होता है. रात में इसे खाने से शरीर जोड़ों में दर्द, सर्दी-खांसी या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, खासकर एसी वाले कमरे में सोने वालों को.

5. वजन बढ़ने की संभावना: दिन में खीरा वजन कम करने में मदद करता है, लेकिन रात में खाने से पाचन धीमा हो जाता है और कैलोरी स्टोर होने की संभावना बढ़ जाती है.

क्या है खीरा खाने का सही समय

ज्यादातार लोग खीरे को रात में भी सलाद में शामिल कर लेते हैं, लेकिन खीरा खाने का सबसे बेस्ट समय माना जाता है 'सुबह'. नाश्ते के बाद और खाने से पहले खुद को हायड्रेड रखने के लिए खीरा जरुर खाए. यह पोषक तत्व के लिए अच्छा है और इस रूटीन में खाने से वजन कंट्रोल रहता है.

पथरी वालों के लिए फायदेमंद

वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने से आधे घंटे पहले खीरा खाना चाहिए क्योंकि इससे पचने में भी समय लगता है. गर्मियों में हर दिन 2 खीरे खाने ही चाहिए, वहीं पथरी से परेशान वालों के लिए खीरा फायदेमंद माना जाता है. खीरे में 95% पोटेशियम पाया जाता है जो आपकी हाइड्रेशन को बढ़ाकर पथरी को बाहर करने में मदद करता है.

हेल्‍थ
अगला लेख