Begin typing your search...

साइबेरियन ड्रामा क्वीन हस्की: मिनटों में समझ जाएंगे, ये सिर्फ कुत्ता नहीं पूरी पर्सनैलिटी है! जानें 10 खासियत

साइबेरियन डॉग 'हस्की' को दुनिया की सबसे ज्यादा बोलने और एक्सप्रेसिव नस्लों में गिना जाता है. वायरल वीडियो ने फिर साबित किया कि यह सिर्फ पालतू कुत्ता नहीं, बल्कि पूरी पर्सनैलिटी है.

साइबेरियन ड्रामा क्वीन हस्की: मिनटों में समझ जाएंगे, ये सिर्फ कुत्ता नहीं पूरी पर्सनैलिटी है! जानें 10 खासियत
X

साइबेरियन हस्की के साथ रहना मतलब हर दिन एक नई बहस, नया ड्रामा और ढेर सारी “बातचीत” के लिए तैयार रहना होता है. यह उन गिनी-चुनी कुत्तों की नस्लों में से है जो सिर्फ भौंकती नहीं, बल्कि अपनी पूरी राय जोरदार अंदाज में पेश करती हैं. हस्की की पहचान ही उसकी ऊंची, नाटकीय आवाज और एक्सप्रेसिव रिएक्शन से होती है. यहां पर एक बात गौर करने की है, अगर आप सोचते हैं कि कुत्ते इंसानों की बात नहीं समझते, तो किसी हस्की के साथ कुछ दिन बिताकर देख लीजिए, आपकी यह गलतफहमी दूर हो जाएगी.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें “माया” नाम की एक पॉपुलर साइबेरियन ड्रामा क्वीन 'हस्की' अपने मालिक से बहस करती नजर आई. माया सोफे पर आराम से बैठी थी, तभी उसके मालिक ने मजाक में कहा, “तुम बहुत शरारती हो.” लेकिन माया ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. उसके चेहरे के हाव-भाव और आवाज से साफ लग रहा था कि वह इस ‘इल्जाम’ को मानने को तैयार नहीं है. जब दूसरी बार उसे शरारती कहा गया, तो उसने अपने अंदाज में ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. यह किसी गुस्से वाला बदला नहीं था, बल्कि एक प्यारा, ड्रामैटिक और पूरी तरह हस्की-स्टाइल जवाब था.

समझ गए न, हस्की सबसे ज्यादा बोलने वाली क्यों है?

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साइबेरियन हस्की दुनिया की सबसे ज्यादा “बोलने वाली” और अपनी राय रखने वाली नस्लों में से एक है. वे साधारण भौंकने के बजाय चीखने या हूकने जैसी आवाज निकालते हैं, जो कई बार इंसानी टोन से मिलती-जुलती होती है. यही वजह है कि उनके वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं, क्योंकि वे हर बात पर रिएक्शन देते हैं, चाहे वह डांट हो, तारीफ हो या सिर्फ नाम लेकर पुकारना.

यूजर्स का रिएक्शन चौंकाने वाला क्यों?

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कम दिलचस्प नहीं है. कई यूजर्स ने माया का समर्थन करते हुए लिखा कि वह “अच्छी लड़की” है और बिल्कुल शरारती नहीं. वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो में मौजूद बिल्ली की शांत मुद्रा पर ध्यान दिया. मानो, वह चुपचाप इस बहस को देख रही हो. यह पूरा दृश्य किसी फैमिली ड्रामा से कम नहीं लगा.

हर आदेश को आंख मूंदकर क्यों नहीं मानती हस्की?

साइबेरियन हस्की को जिद्दी नस्ल के रूप में भी जाना जाता है. जो लोग इस नस्ल को पालते हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि हस्की अपनी बात मनवाने में माहिर होती है. मूल रूप से आर्कटिक इलाकों में लंबी दूरी तक स्लेज खींचने के लिए पाले गए ये कुत्ते बेहद समझदार और स्वतंत्र सोच वाले होते हैं. वे हर आदेश को आंख बंद कर नहीं मानते, बल्कि पहले उसे “सोचते” हैं, और कई बार अपनी शर्तों पर ही मानते हैं.

हस्की से आप क्यों नहीं जीत सकते?

हस्की ड्रामैटिक चीख, बड़ी-बड़ी चमकदार आंखें और एनिमेटेड बॉडी लैंग्वेज उन्हें असली “ड्रामा क्वीन” का टैग दिलाती हैं. वे बेहद सोशल होते हैं और अपने इंसानों को झुंड का हिस्सा मानते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वे कई बार उसी इंसान को मज़ाकिया अंदाज में चुनौती भी दे देते हैं. अगर आप हस्की से बहस करने की कोशिश करेंगे, तो शायद ही जीत पाएंगे, क्योंकि उसके पास हर बात का जवाब तैयार रहता है.

यही वजह है कि साइबेरियन हस्की सिर्फ एक पालतू कुत्ता नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता पर्सनैलिटी पैकेज है, जिसमें प्यार भी है, जिद भी है और भरपूर ड्रामा भी.

ड्रामा क्वीन हस्की की 10 खासियत क्या?

1. हस्की ओवरएक्टिंग में नंबर वन होती है. हल्की सी डांट या नाराजगी पर भी ऐसा रिएक्शन देती है, जैसे कि उसके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो गया हो.

2. वह बातूनी होती है. हस्की अपने मालिक से ‘बातें’ करना पसंद करती है. इसकी आवाजें कई बार इंसानी टोन जैसी लगती हैं.

3. हस्की को ड्रामा क्वीन माना जाता है. चेहरे के हाव-भाव इतने साफ होते हैं कि मूड तुरंत समझ में आ जाता है.

4 . आप उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते. ऐसा इसलिए​ कि वो अटेंशन सीकर है. अगर उसे नजरअंदाज किया जाए तो तुरंत ड्रामा शुरू कर देती है.

5. हस्की का एनर्जी लेवल जबरदस्त होता है. उसे रोजाना आउटडोर टाइम न मिले तो घर में ही उधम मचा देती है.

6. हस्की को भागने में एक्सपर्ट माना जाता है. मौका मिलते ही एडवेंचर पर निकल सकती है, इसलिए मजबूत फेंसिंग जरूरी है.

7. इस नस्ल के साइबेरियन डॉक को पानी और बर्फ से प्यार होता है. ठंडे पानी या बर्फ में खेलना इसे बेहद पसंद है.

8. इस नस्ल के कुत्तों को झुंड में रहना पसंद है. अकेलापन इसे पसंद नहीं. लंबे समय तक अकेला छोड़ना ठीक नहीं.

9. हस्की को काफी इंटेलिजेंट मूडी माना जाता है. यह समझदार है लेकिन हर वक्त आदेश माने, जरूरी नहीं. यह मूड के हिसाब से काम करता है.

10. अपने एक्सप्रेशन और ‘ड्रामा’ के कारण हस्की इंटरनेट पर आये दिन वायरल होती रहती है.

Viral Videoवायरल
अगला लेख