एक हाथ से गाय को खिलाया खाना, दूसरे में था बछड़े की खाल से बना बैग? Rihanna के 4 लाख के Bag ने मचाया बवाल
Rihanna की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह गाय को खाना खिलाती नजर आ रही हैं. लेकिन चर्चा उनके हाथ में दिख रहे करीब ₹4 लाख के Dior बैग को लेकर हो रही है, जिसे calfskin यानी बछड़े की खाल से बनाया गया है.
Rihanna के बछड़े की खाल से बने 4 लाख के बैग ने मचाया बवाल
पॉप स्टार रिहाना इन दिनों भारत दौरे को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. अंबानी परिवार के खास इंविटेशन पर मुंबई पहुंचीं रिहाना अपने स्टाइल और फैशन सेंस से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके लुक की नहीं, बल्कि उनके हाथ में दिखे एक लग्जरी बैग की भी हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में रिहाना एक गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिस हरे रंग के Dior बैग को उन्होंने कैरी किया था, उसे बेचने वाली वेबसाइट के मुताबिक वह “calfskin” यानी बछड़े की खाल से बना बताया जा रहा है. इसी बात को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.
कौन-सा बैग लेकर दिखीं रिहाना?
Dior का यह “Medium Dior Crunchy Bag” काफी लग्जरी कैटेगरी में आता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब ₹4.30 लाख बताई जा रही है. इस बैग को मशहूर डिजाइनर Jonathan Anderson ने डिजाइन किया है. इसे Spring-Summer 2026 Fashion Show कलेक्शन का हिस्सा माना जा रहा है. बैग में Puffy Macrocannage डिजाइन दी गई है, जो इसे 3D टेक्सचर वाला स्टाइलिश लुक देती है.
बैग को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
जिस वेबसाइट पर यह बैग लिस्टेड है, वहां इसका मेन इंग्रीडियंट “calfskin” बताया गया है. फैशन इंडस्ट्री में calfskin का मतलब आमतौर पर बछड़े की चमड़ी से तैयार लेदर माना जाता है. यही वजह है कि लोगों का ध्यान उस तस्वीर पर ज्यादा गया, जिसमें रिहाना एक तरफ गाय को खाना खिला रही हैं और दूसरी तरफ उनके हाथ में कथित तौर पर calfskin से बना बैग नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे विरोधाभास बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सिर्फ एक फैशन चॉइस मान रहे हैं.
रिहाना का लुक भी वायरल
रिहाना अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. भारत में अपने दौरे के दौरान भी उन्होंने कई स्टाइलिश आउटफिट्स और लग्जरी एक्सेसरीज से लोगों का ध्यान खींचा. वह यहां अपने मेकअप ब्रांड Fenty Beauty के लॉन्च इवेंट को लेकर पहुंची थीं. उनके हर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रिहाना की गाय को चारा खिलाते हुए तस्वीरें जहां एक तरफ लोगों को पसंद आईं, वहीं उनके हाथ में दिखे कथित calfskin Dior बैग ने नई चर्चा छेड़ दी.




