Begin typing your search...

37,542 हजार की मिनी ड्रेस में Rakul Preet का कातिलाना लुक, खूबसूरती देख फैंस की रुकी हार्टबीट

रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार से सुर्खियों में आ गई हैं. लगभग ₹37,542 की मिनी ड्रेस में उनका यह नया लुक बेहद ग्लैमरस और ट्रेंडी नजर आया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत ही फैंस का ध्यान खींच लिया.

Rakul Preet Singh
X

रकुल ने पहनी 37,542 हजार की मिनी ड्रेस

( Image Source:  instagram-@mj.vishal )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 10:25 AM IST

टीवी शो लाफ्टर शेफ के सेट पर फिल्म प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींच लिया. ₹37,542 की रेड मिनी ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक एकदम कातिलाना लगा, जिन्हें देख कुछ पल के लिए फैंस की हार्टबीट रुक गई.

उनका यह लुक न सिर्फ फैशन लवर्स को पसंद आ रहा है, बल्कि उनके क्लासी और मिनिमल स्टाइल स्टेटमेंट को भी बखूबी दिखा रहा है. प्रमोशन इवेंट में रकुल ने बेहद संतुलित और रिफाइंड फैशन चॉइस के साथ एंट्री ली.

रेड मिनी ड्रेस में रकुल की हॉटनेस

रकुल प्रीत सिंह ने इस मौके पर Acler Normanhill Mini Dress पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग $399 (करीब 37,542 हजार) बताई जा रही है. यह ड्रेस पूरी तरह रेड कलर की है और इसमें स्लीक फिटिंग के साथ रफल्ड शोल्डर डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक मॉडर्न और बोल्ड टच देता है. ड्रेस का वी-नेकलाइन और बॉडी-हगिंग स्टाइल उनके लुक को और ज्यादा एलीगेंट बना रहा था. मिनिमल डिजाइन होने के बावजूद यह आउटफिट काफी स्टेटमेंट मेकिंग लग रहा था.

जारा की मेटल स्ट्रैप

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रकुल ने Zara की व्हाइट बैलेरिना फ्लैट्स पहनी थीं, जिनकी कीमत लगभग ₹3,550 है. इन शूज में मेटल स्ट्रैप डिटेल दी गई है, जो उनके आउटफिट को एक सॉफ्ट ग्लैम टच देती है. ज्वेलरी के तौर पर उन्होंने बहुत ही मिनिमल स्टाइल अपनाया. रकुल ने छोटे गोल्ड हूप इयररिंग्स पहने थे, जो उनके रेड आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहे थे.

मेकअप और हेयरस्टाइल

रकुल का मेकअप बहुत ही सॉफ्ट और नैचुरल रखा गया था. उन्होंने ग्लोइंग बेस, न्यूड टोन लिपस्टिक और हल्का ब्लश इस्तेमाल किया, जिससे उनका चेहरा फ्रेश और ब्राइट नजर आ रहा था. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को स्लीक हाई पोनीटेल में बांधा हुआ था, जो उनके फेशियल फीचर्स को और ज्यादा उभार रहा था. यह हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को क्लीन और मॉडर्न टच दे रहा था.

अगला लेख