Begin typing your search...

1K का टॉप, 3,950 की बैगी फोल्डेड जींस में Ananya Panday का सुपर स्टाइलिश लुक, यहां से खरीदें सेम आउटफिट

हाल ही में बांद्रा में स्पॉट हुई अनन्या पांडे एक बार फिर अपने सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक से चर्चा में आ गईं. उन्होंने स्ट्राइप्ड बेरी जैम हेनली टॉप के साथ ब्लू मिड-वेस्ट बैगी जींस पहनी थी.

1K का टॉप, 3,950 की बैगी फोल्डेड जींस में Ananya Panday का सुपर स्टाइलिश लुक, यहां से खरीदें सेम आउटफिट
X
( Image Source:  instagram-@Bol Bollywood )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 April 2026 2:12 PM IST

अनन्या पांडे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे और भारी-भरकम आउटफिट की जरूरत नहीं होती. हाल ही में उनका एक कैज़ुअल लुक चर्चा में है, जिसमें उन्होंने करीब ₹1,700 का सिंपल टॉप और ₹3,950 की बैगी फोल्डेड जींस पहनी. यह लुक न सिर्फ कंफर्टेबल है, बल्कि ट्रेंड और एलिगेंस का भी परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

खास बात यह है कि उनका यह आउटफिट आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है. मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल और बेसिक एक्सेसरीज़ के साथ उन्होंने दिखाया कि कम चीज़ों में भी बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा सकता है.

अनन्या ने पहना स्ट्राइप्ड हेनली टॉप

अनन्या ने स्ट्राइप्ड बेरी जैम हेनली टॉप पहना, जो फिटिंग और डिजाइन दोनों में काफी क्लासी लग रहा था. हल्के रंगों का यह टॉप उनके लुक को फ्रेश और समर-फ्रेंडली बना रहा था. इसकी कीमत करीब ₹1,700 है, जो इसे बजट फ्रेंडली भी बनाता है. यह टॉप कैज़ुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. आप इस टॉप को @milkstudios.store से खरीद सकते हैं.

बैगी फिट का ट्रेंड

एक्ट्रेस ने टॉप के साथ Zara की ब्लू मिड-वेस्ट बैगी जींस पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग ₹3,950 है. फोल्डेड हेम वाली यह जींस उनके पूरे लुक को रिलैक्स्ड और ट्रेंडी बना रही थी. बैगी फिट आजकल काफी ट्रेंड में है और अनन्या ने इसे बेहद कंफर्टेबल अंदाज में कैरी किया.

ब्लैक मेरी जेन शूज़ और बैग से किया लुक कंप्लीट

अनन्या के लुक को ब्लैक टोट बैग और शूज़ ने और खास बनाया है. उन्होंने Chanel का बड़ा टोट बैग कैरी किया, जो उनके आउटफिट में लग्ज़री वाइब जोड़ रहा था. साथ ही ब्लैक मेरी जेन शूज़ ने पूरे लुक को क्लीन और एलिगेंट फिनिश दिया.

नेचुरल ग्लो का जादू

अनन्या ने अपने मेकअप को बेहद सॉफ्ट और नेचुरल रखा. हल्का बेस, न्यूड लिप शेड और मिनिमल आई मेकअप के साथ उनका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आया. यह ‘नो-मेकअप’ लुक उनके पूरे स्टाइल को और भी रिलेटेबल बनाता है. बालों को उन्होंने मिड-पार्टिंग के साथ ओपन रखा, जिसमें हल्की वेव्स दिखाई दे रही थीं. यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे को फ्रेम करते हुए एक सॉफ्ट और एफर्टलेस लुक दे रहा था.

अगला लेख