Begin typing your search...

Holi 2026: होली खेलने के बाद तुरंत करें ये काम, सेहत से लेकर स्किन रहेगी हेल्दी

होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन गुलाल, धूप और घंटों की मस्ती का असर हमारी स्किन और सेहत पर साफ दिखाई दे सकता है. कई बार रंगों की वजह से एलर्जी, रैशेज, बालों का रूखापन या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं.

holi 2026
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 4 March 2026 3:00 PM IST

Holi 2026 का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले गुलाल, धूप और घंटों की भागदौड़ आपकी स्किन और सेहत पर असर डाल सकती है. अक्सर लोग रंग खेलने के बाद सही देखभाल नहीं करते, जिससे त्वचा रूखी, बेजान या एलर्जी का शिकार हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि होली के तुरंत बाद कुछ खास सावधानियां बरती जाएं.

अगर आप चाहते हैं कि त्योहार की मस्ती के बाद भी आपकी स्किन ग्लो करती रहे और सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े, तो पोस्ट-होलि केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है.

सबसे पहले करें ये काम

होली के बाद सीधे पानी डालकर रंग छुड़ाने की बजाय पहले सूखे कपड़े या मुलायम टिश्यू से रंग झाड़ लें. इससे रंग का असर कम होगा और रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके बाद गुनगुने पानी से नहाएं. बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें, क्योंकि इससे स्किन और ज्यादा ड्राई हो सकती है.

शरीर को कैसे रखें हाइड्रेटेड

धूप और भागदौड़ के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. होली के बाद भरपूर पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ भी शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं. सही हाइड्रेशन से स्किन भी अंदर से ग्लो करती है.

माइल्ड क्लींजर का करें इस्तेमाल

चेहरे और शरीर पर लगे रंग हटाने के लिए हार्श साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल न करें. माइल्ड फेस वॉश या बेसन और दही का घरेलू मिश्रण त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है. हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें. ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन हो सकती है.

हैवी खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

होली खेलने के तुरंत बाद हैवी खाना खाने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकि होली के दौरान पकौड़े और गुजिया खाने से पेट भरा-भरा रहता है और ये चीजें जल्दी से डाइजेस्ट भी नहीं होती हैं. इसलिए लाइट खाना खाएं.

बालों के लिए क्या करें?

होली के रंग बालों को रूखा और बेजान बना सकते हैं. पहले बालों में हल्का तेल लगाकर 20–30 मिनट छोड़ दें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें. इसके बाद कंडीशनर जरूर लगाएं, ताकि बालों की नमी बनी रहे.

एलर्जी या रैशेज पर दें ध्यान

अगर स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन हो रही है तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर की सलाह लें. लापरवाही न करें, क्योंकि केमिकल रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. होली का मजा तभी पूरा है, जब त्योहार के बाद भी आपकी सेहत और स्किन सुरक्षित रहे. इन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप रंगों की मस्ती के बाद भी खुद को फ्रेश और हेल्दी रख सकते हैं.

अगला लेख