Begin typing your search...

इन लोगों को नुकसान कर सकता है नींबू और शहद मिलाकर पीना

आपने भी सुना होगा कि सुबह उठकर नींबू और शहद मिलाकर पीने के कई फायदे होते हैं। अच्छी सेहत के लिए कई लोग इसे अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करते हैं।

इन लोगों को नुकसान कर सकता है नींबू और शहद मिलाकर पीना
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 7 Oct 2024 1:00 AM IST

आपने भी सुना होगा कि सुबह उठकर नींबू और शहद मिलाकर पीने के कई फायदे होते हैं। अच्छी सेहत के लिए कई लोग इसे अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करते हैं। खासकर, अगर कोई वजन घटाना चाहता है, तो उसके लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। शहद और नींबू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य एंजाइम्स बॉडी को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे वजन कम करने में सीधे रूप से फायदा मिलता है, इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह ड्रिंक आफत बन सकती है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिन्हें नींबू और शहद का पानी बेहद नुकसान पहुंचा सकता है।

दांतों की समस्या से पीड़ित

गर्म पानी में शहद के साथ नींबू पीने से दांतों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। इससे दांतों में सड़न और सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है।

एसिड रिफ्लक्स से परेशान

एसिड रिफ्लक्स एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट की सामग्री वापस मुंह में आ जाती है। ऐसा पेट की एसिडिटी बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में जिन लोगों को ये परेशानी होती है,उन्हें गर्म पानी में नींबू और शहद पीने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लेमन में साइट्रिक एसिड होता है जो पेट में एसिड को बढ़ा सकता है।

किडनी स्टोन है तो

किडनी स्टोन यानी किडनी में पत्थरी से पीड़ित लोगों को गर्म पानी में शहद और नींबू नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लेमन में साइट्रिक एसिड होता है जो किडनी में कैल्शियम ऑक्सलेट की मात्रा को बढ़ा सकता है।

गैस्ट्रिक अल्सर

गैस्ट्रिक अल्सर एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट में छाले हो जाते हैं। गर्म पानी में शहद और नींबू पीने से गैस्ट्रिक अल्सर की समस्या बढ़ सकती है। नींबू में मौजूद एसिड अल्सर को और बढ़ा सकता है, जिससे ये समस्या गंभीर हो सकती है। साथ ही, शहद की गर्म तासीर गर्म होती है, जिससे भी ये समस्या बढ़ सकती है।

अगला लेख