चमकदार और सिल्की बाल चाहिए? Nita Ambani के हेयरस्टाइलिस्ट ने बताया सीक्रेट
अगर आपके बाल बार-बार रूखे, उलझे या बेजान दिखते हैं, तो वजह सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स की कमी नहीं हो सकती. नीता अंबानी के हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने बताया कि चमकदार बालों के लिए ठंडे पानी से रिंस करना चाहिए.
Nita Ambani के हेयरस्टाइलिस्ट ने बताया चमकदार बालों का सीक्रेट
क्या आप भी महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद चमकदार और सिल्की बाल नहीं पा रहे हैं? अगर हां, तो समस्या आपके प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि बाल धोने के तरीके में हो सकती है. नीता अंबानी, ईशा अंबानी और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों के हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने बालों को हेल्दी और शाइनी रखने का एक आसान सीक्रेट बताया है.
यियानी के मुताबिक, बालों में नेचुरल चमक और नमी बनाए रखना चाहते हैं, तो शॉवर के आखिर में ठंडे पानी से रिंस करना शुरू कर दें. इसके अलावा, पहले शैम्पू करें, फिर हेयर मास्क और आखिर में कंडीशनर लगाएं,
बालों को चमकदार बनाए रखने के टिप्स
Yianni Tsapatori ने इस इंटरव्यू में बताया कि बालों को गर्म पानी के बजाय ठंडे से धोना चाहिए. यानी बाल धोने के बाद आखिरी रिंस ठंडे या नॉर्मल से ठंडे पानी से करें. इससे बालों की क्यूटिकल लेयर बंद होती है और नमी बालों के अंदर बनी रहती है. इसका नतीजा बाल ज्यादा स्मूद, चमकदार और मैनेजेबल दिखते हैं.
क्यों मदद करता है ठंडा पानी?
- क्यूटिकल को बंद करने में मदद करता है.
- नमी को बालों के अंदर लॉक करता है.
- फ्रिज़ कम करता है और चमक बढ़ाता है.
कैसे करें हेयरवॉश?
- नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि शैम्पू का काम स्कैल्प साफ करना है. ऐसे में हेयर वॉश करते वक्त उंगलियों के पोरों से स्कैल्प को हल्के हाथों से मसाज करें.
- सिर के पीछे यानी गर्दन के पास वाले हिस्से को नजरअंदाज न करें. बहुत जोर से रगड़ने से बाल टूट सकते हैं.
- पहले शैम्पू करें, फिर हेयर मास्क लगाएं ताकि खुले हुए क्यूटिकल्स के जरिए नमी बालों में जाए.
- इसके बाद कंडीशनर लगाएं, क्योंकि यह क्यूटिकल्स को बंद करके नमी को लॉक करने में मदद करता है.
- नहाने के बाद बालों को जोर से रगड़ने की बजाय तौलिये से हल्के हाथों से पानी सोखें. इससे घर्षण कम होगा और बाल कम टूटेंगे.
हार्ड वॉटर से भी हो सकता है नुकसान
अगर आपके इलाके का पानी बहुत हार्ड है, तो बालों में मिनरल जमा हो सकते हैं, जिससे वे बेजान और रूखे लगते हैं. ऐसे में आखिरी रिंस के लिए फिल्टर्ड या बोतलबंद पानी इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है.




