Begin typing your search...

सुबह की ये आदतें दिनभर अच्छा रखेंगी मूड

हमारा दिन कैसा बीतेगा, यह काफी हद तक हमारी सुबह पर निर्भर करता है। अक्सर हम सुबह जिस मूड में होते हैं, वैसे ही मूड में पूरा दिन रहते हैं।

सुबह की ये आदतें दिनभर अच्छा रखेंगी मूड
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 1 Oct 2024 9:01 PM IST

हमारा दिन कैसा बीतेगा, यह काफी हद तक हमारी सुबह पर निर्भर करता है। अक्सर हम सुबह जिस मूड में होते हैं, वैसे ही मूड में पूरा दिन रहते हैं। ऐसे में इस बात पर काफी ध्यान देने की जरूरत है कि हम सुबह में क्या-क्या करते हैं। कुछ लोगों का सुबह का एक रूटीन फिक्स होता है, जबकि कई लोग सुबह से ही काम की टेँशन लेने लगते हैं। आइए, आपको कुछ हेल्दी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपका मूड पूरे दिन अच्छा रहने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपको भी ऑफिस जाकर चिड़चिड़ाहट होने लगती है, तो आपको सुबह की इन आदतों पर ध्यान देना चाहिए।

ठंडे पानी से नहाएं

शाम के समय घर लौटकर गर्म पानी से नहाया जाए तो शरीर की थकान उतर जाती है, लेकिन सुबह के समय शरीर को अलर्ट करने के लिए ठंडे पानी से नहाया जा सकता है। ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में चुस्ती आ जाती है और दिनभर मूड भी अच्छा रहता है।

धूप लें

सुबह के समय नेचुरल लाइट लेने पर मूड अच्छा रहता है। बहुत ज्यादा देर ना सही बल्कि कुछ मिनटों के लिए भी सूरज की रोशनी में बैठा जाए तो अच्छा महसूस होता है। सुबह की धूप चुभने वाली भी नहीं होती है।

फिजिकल एक्टिविटी

आप सुबह अपने लिए 15 से 20 मिनट निकालकर कोई एक्टिव काम कर सकते हैं। सुबह के समय एक्सरसाइज, योगा या डांस करने पर शरीर फिट रहता है। इससे दिनभर आपका मूड भी अपलिफ्टिड रहेगा।

हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अच्छा हो तो दिनभर शरीर अच्छा महसूस करता है और मूड भी अच्छा रहता है। वहीं, अगर सुबह भारी नाश्ता या अनहेल्दी नाश्ता कर लिया जाए तो पेट बिगड़ सकता है जिससे मूड खुद ही खराब हो जाता है।

गानें सुनें

सुबह के समय गाने सुनना भी मूड अच्छा करना सकता है। अपने मनपसंद गाने सुनने पर मन अच्छा हो जाता है। आप भजन, रोमांटिक सोंग्स या फिर थिरकने वाले गाने भी सुन सकते हैं। गाने सुनना म्यूजिक थैरेपी है जिससे मू़ड बूस्ट (Mood Boost) होता है।

अगला लेख