Begin typing your search...

जल्दी सोना और जल्दी उठना शरीर के लिए क्यों है जरूरी?

रात को सही समय पर सोने से हमारा शरीर खुद को हील करता है। सही वक्त पर सोना हमारे पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद हाता है। आज आपको बताते हैं कि जल्दी सोने और जल्दी उठने से हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

जल्दी सोना और जल्दी उठना शरीर के लिए क्यों है जरूरी?
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 28 Oct 2024 8:00 AM IST

आपने बड़े-बुजुर्गों से अक्सर समय पर सोने और समय पर उठने की सलाह सुनी होगी। हालांकि, नई पीढ़ी के अधिकांश लोगों ने इस सलाह को नजरअंदाज किया है। इसके अलावा कामकाज के सिलसिले में भी कई लोग देर तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं। कुछ लोग तनाव के कारण देर रात तक नहीं सो पाते हैं। दरअसल, रात को सही समय पर सोने से हमारा शरीर खुद को हील करता है। सही वक्त पर सोना हमारे पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद हाता है। आज आपको बताते हैं कि जल्दी सोने और जल्दी उठने से हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

सुबह सही समय पर उठने से होगी नेगेटिविटी दूर

सुबह सही समय पर उठने से आप एकदम फ्रेश महसूस करेंगे और नेगेटिविटी से भी दूर रह पाएंगे। ऐसा माना जाता है की सुबह 5 बजे उठना आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। उगते सूरज को देखने से आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे और कई तरह की मानसिक चिंताओं से भी मुक्ति पा सकेंगे।

ज्यादा देर तक सोने से होता है हार्ट अटैक का खतरा

सुबह देर तक सोने से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट की माने तो देर तक सोने से लेफ्ट वेंटिकुलर का वजन बढ़ जाता है जिसके चलते ऐसी गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए सही समय पर उठना शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

रात को 10 – 11 बजे सोना है सेहत के लिए काफी फायदेमंद

रात को 10 से 11 के आसपास सो जाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से आपके शरीर को 7-8 घंटे की नींद प्राप्त होती है और आप सुबह के समय काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। आयुर्वेद की मानें तो वक्त पर सोने और उठने से आप कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

अगला लेख