Begin typing your search...

चाय और रस्ख खाने के ये हैं रिस्क, जानकर आप भी कर लेंगे तौबा

भारत में चाय के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाय के साथ बिस्किट या रस्क खाना कई लोगों की आदत में शुमार है। हालांकि, आपकी यह आदत आपपर भारी पड़ सकती है।

चाय और रस्ख खाने के ये हैं रिस्क, जानकर आप भी कर लेंगे तौबा
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 17 Oct 2024 2:00 AM IST

भारत में चाय के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाय के साथ बिस्किट या रस्क खाना कई लोगों की आदत में शुमार है। हालांकि, आपकी यह आदत आपपर भारी पड़ सकती है। हर सुबह ज्यादातर लोग चाय के साथ रस्क बिस्किट खाना पसंद करते हैं, यह सोचकर कि यह एक हेल्दी स्नैक्स है। लेकिन क्या वाकई में रस्क हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं? एक्सपर्ट की मानें तो रस्क बिस्किट में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। रस्क के इन नुकसान को जानकर आपको हैरानी होगी, क्योंकि अधिकांश लोग इसे एक हेल्दी फूड मानते हैं।

दुकानों में मिलने वाले रस्क बिस्किट अक्सर पुरानी ब्रेड से बनाए जाते हैं, जिनमें सेहत के लिए हानिकारक तत्व होते हैं। इन रस्क बिस्किट्स को बनाने में जिन तेलों का उपयोग होता है, वे ज्यादातर पाम ऑयल जैसे सस्ते और निम्न-गुणवत्ता वाले होते हैं, जो दिल की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

रस्क में मौजूद ट्रांस फैट्स और एडिटिव्स शरीर के मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ट्रांस फैट्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में चीनी और मैदा के सेवन से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने की संभावना रहती है।

रस्क मूल रूप से मैदा, चीनी और सस्ते तेलों (जैसे पाम ऑयल) का मिश्रण होता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट और शुगर होती है, जो कि दिल की सेहत और वजन के लिए खतरनाक है। इसके अलावा, इसमें ग्लूटन और कई तरह के फूड एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रस्क की बात छोड़ भी दें तो सिर्फ चाय भी अपनेआप में एक बेहद हानिकारक पेय है। ऐसे में आप चाय को ग्रीन टी, हल्दी दूध, जिंजर टी या दालचीनी की चाय से रिप्लेस कर दें तो आपके लिए बेहतर होगा।

अगला लेख