लहसुन की चाय से बीमारियां होंगी छू मंतर, जानिए कैसे बनाएं
आज हम आपको लहसुन की चाय के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप लहसुन का फायदों का लाभ ले सकते हैं।

आपने लहसुन के कई फायदे सुने होंगे। हार्ट हेल्थ से लेकर डायबिटीज तक में लहसुन काफी फायदेमंद होती है। कई लोग इसकी कच्ची कलियां खाते हैं, तो कई इसे मसलकर खाते हैं। आज हम आपको लहसुन की चाय के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप लहसुन का फायदों का लाभ ले सकते हैं।
सबसे पहले जानिए, कैसे बनेगी लहसुन की चाय
अब हम आपको लहसुन की चाय बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय का एक पैन लीजिए और उसमें एक कप पानी उबालिए। थोड़ी देर बाद इसमें लहसुन को कूटकर डाल दें। इसके साथ ही एक चम्मच काली मिर्च डाल दें और फिर पांच मिनट तक चाय को उबलने दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और चाय को किसी बर्तन में छान लें। इस तरह आपकी चाय तैयार हो जाएगी।
लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी भी मिला सकते हैं। जिससे कि स्वास्थ्य लाभ में सुधार हो सके और चाय स्वाद भी बढ़ सके।
लहसुन की चाय के फायदे
लहसुन की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है।
लहसुन की चाय का सेवन शरीर की गंदगी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
लहसुन की चाय से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। ये चाय आपके शरीर के ज्यादातर हिस्सों में वसा को घोलने का काम करती है
लहसुन की चाय हार्ट हेल्थ में भी सुधार कर सकती है। इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है। इससे दिल के रोगों से बचा जा सकता है।
लहसुन की चाय सांसों से जुड़ी बीमारियों से बचा सकती है। इसका सेवन सर्दियों में बुखार खांसी को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं।
यह चाय एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम में सुधार करता है।
लहसुन की चाय शरीर से सूजन कम करती है। इससे आप कई तरह की संक्रमण वाली बीमारियों से राहत पा सकते हैं।