नारियल तेल पीने के भी हैं कई फायदे, जानिए ये लाभ
त्वचा और बालों पर नारियल तेल के फायदे तो आप जानते ही होंगे। हालांकि, क्या आपको पता है कि इसका सेवन करना भी फायदेमंद होता है?

त्वचा और बालों पर नारियल तेल के फायदे तो आप जानते ही होंगे। हालांकि, क्या आपको पता है कि इसका सेवन करना भी फायदेमंद होता है? रोजाना एक चम्मच भी नारियल का तेल पिया जाए तो ओरल हेल्थ से लेकर वजन कम होने तक में इस तेल के फायदे देखे जा सकते हैं। नारियल का तेल एंटीमाइक्रोबियल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इस तेल में हेल्दी फैटी एसिड्स भी होते हैं। आपको बताते हैं कि अगर आप हर रोज एक चम्मच नारियल का तेल पीएंगे, तो आपको क्या फायदे मिलेंगे।
पाचन में सुधार
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भी नारियल तेल का सेवन किया जा सकता है। इस तेल के सेवन से पेट में सूजन और अपच जैसी दिक्कतें कम होती हैं। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट को इंफेक्शंस से भी बचाए रखते हैं।
वजन नियंत्रण
फैट बर्न करने में नारियल का तेल असर दिखा सकता है। इस तेल में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा नारियल के तेल से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। नारियल तेल पीने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने लगता है। ऐसे में रोजाना एक चम्मच नारियल के तेल का सेवन आपको फिट करने में असरदार हो सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड, एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर आयदिन रोगों की चपेट में नहीं आता।
दांतों के लिए फायदेमंद
नारियल के तेल को एक चम्मच पीने पर या फिर एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखकर यहां वहां घुमाने पर दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है। इस तेल से दांतों की कैविटी (Cavity) भी कम होने लगती है। वहीं, नारियल का तेल मुंह से आने वाली बदबू को कम करता है।