Begin typing your search...

आइवरी साड़ी में Janhvi Kapoor का परफेक्ट देसी क्वीन लुक, खुले बालों ने बढ़ाई दिलकश अदाएं, इतना महंगा है आउटफिट

जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपने एथनिक फैशन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. नामिका खन्ना की डिजाइन की हुई लेस वाली आइवरी साड़ी के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और खुले बालों ने सारी लाइमलाइट लूट ली.

Janhvi Kapoor
X

जान्हवी कपूर की आइवरी साड़ी कितनी महंगी

( Image Source:  instagram-@janhvikapoor )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 May 2026 1:45 PM IST

जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपने एथनिक फैशन से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. आइवरी रंग की बेहद खूबसूरत लेस वाली साड़ी में एक्ट्रेस का एलिगेंट अंदाज देखते ही बन रहा था. खुले वेवी बाल, ग्लोइंग मेकअप और बड़े स्टेटमेंट झुमकों ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.

Peddi मूवी प्रमोशन के दौरान Janhvi Kapoor का यह देसी क्वीन अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई इस कस्टम साड़ी की बारीक एम्ब्रॉयडरी और केप-स्टाइल पल्लू ने आउटफिट को बेहद लग्जरी टच दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह डिजाइनर लुक लाखों रुपये की कीमत का बताया जा रहा है.

जान्हवी ने क्या पहना?

instagram-@janhvikapoor

जान्हवी की आइवरी साड़ी पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी और शीयर फैब्रिक उसे बेहद रिच लुक दे रहा था. वहीं केप-स्टाइल पल्लू और लेस डिटेलिंग ने आउटफिट में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ दिया. पूरे लुक में जान्हवी कपूर ने यह साबित कर दिया कि एथनिक फैशन को भी बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी तरीके से कैरी किया जा सकता है. जान्हवी के इस आउटफिट की कीमत लगभग लाखों में है.

कैसा था मेकअप?

जान्हवी कपूर ने इस लुक के साथ बेहद सटल लेकिन ग्लैमरस मेकअप किया. उनके बेस मेकअप को काफी फ्लॉलेस और ड्यूई रखा गया, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. आई मेकअप में उन्होंने न्यूड और ब्राउन टोन का इस्तेमाल किया. हल्का शिमरी आईशैडो, पतली विंग्ड आईलाइनर और लंबी लैशेज उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रही थीं. वहीं न्यूड पिंक लिपस्टिक ने पूरे मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट टच दिया. ब्लश और हाईलाइटर का इस्तेमाल भी बहुत संतुलित तरीके से किया गया था, जिससे उनका चेहरा कैमरे में और ज्यादा चमकदार नजर आया.

वेवी हेयरस्टाइल ने दिया ड्रीमी लुक

instagram-@janhvikapoor

इस ट्रेडिशनल लुक के साथ जान्हवी ने खुले बालों का चुनाव किया. उनके लंबे बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया गया था, जो पूरे लुक को बेहद फेमिनिन और ड्रीमी बना रहे थे. बीच से निकली मांग और हल्के कर्ल्स उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे थे. यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ बहुत नेचुरल और क्लासी लग रहा था.

ज्वेलरी रही रॉयल और एलिगेंट

जान्हवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टोन की स्टेटमेंट झुमकी पहनी, जो पूरे आउटफिट का सबसे आकर्षक हिस्सा बन गई. बड़े झुमकों ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और ज्यादा निखारा.इसके अलावा उन्होंने हाथों में ब्रेसलेट और रिंग्स भी पहनी थीं, लेकिन ज्वेलरी को ओवरडू नहीं किया गया. यही वजह रही कि उनका पूरा लुक बेहद बैलेंस्ड और प्रीमियम नजर आया.

अगला लेख