महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है शतावरी, जानें फायदे
एक तरफ किसी को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, तो कोई रिश्तों में उलझनों से जूझ रहा है। हालांकि, बार-बार होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को इन समस्याओं से ज्यादा जूझना पड़ता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव से जूझ रहा है। एक तरफ किसी को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, तो कोई रिश्तों में उलझनों से जूझ रहा है। हालांकि, बार-बार होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को इन समस्याओं से ज्यादा जूझना पड़ता है। ऐसे में आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखने में मदद कर सकती है। हम बात कर रहे हैं शतावरी की। जानिए, शतावरी के फायदे।
मासिक धर्म चक्र को नियमित करे
नियमित रूप से शतावरी का सेवन मासिक धर्म चक्र को नियमित बनाए रखता है, जिससे हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है।
एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाना
फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर शतावरी शरीर में प्राकृतिक रूप से एस्ट्रोजन स्तर को संतुलित रखती हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन से उत्पन्न समस्याओं में राहत मिलती हैं।
कंट्रोल करे PMS
शतावरी मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन और मूड स्विंग जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है।
मेनोपॉज में सहायक
शतावरी का सेवन मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में होने वाले परिवर्तनों को संतुलित रखता है, जिससे गर्मी का एहसास, मूड स्विंग और अन्य लक्षणों से राहत मिलती है।
प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार
यह प्रजनन अंगों को पोषण देकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देती है। गर्भाशय को स्वस्थ रखती है, जो गर्भावस्था की तैयारी में सहायक है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शतावरी के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।
स्ट्रेस और एंजाइटी में कमी
एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर शतावरी में अवसाद रोधी गुण पाए जाते हैं। शतावरी को अश्वगंधा के साथ लेने पर ये तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है जो स्ट्रेस और एंजाइटी को बढ़ाते हैं।
पाचन स्वास्थ्य
शतावरी का सेवन पाचन तंत्र को संतुलित रखता है, जिससे भोजन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।