Begin typing your search...

छोटा सा अखरोट आपको बना सकता है तंदरुस्त, जानें फायदे

बढ़ते तनाव और प्रदूषण के दौर में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ हेल्दी आदतें आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। ऐसी ही एक आदत हैं रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाना। आइए, आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में।

छोटा सा अखरोट आपको बना सकता है तंदरुस्त, जानें फायदे
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 28 Oct 2024 6:00 AM IST

बढ़ते तनाव और प्रदूषण के दौर में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ हेल्दी आदतें आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। ऐसी ही एक आदत हैं रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाना। आइए, आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में।

ब्लड शुगर

जिन्हें ब्लड शुगर की परेशानी है वे भीगे हुए अखरोट खाएंगे तो उन्हें इसे कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे लोग भीगे हुए अखरोट खाएं तो उन्हें इसका बेहद फायदा मिलेगा। अखरोट खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाएं, इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

हड्डियां

अखरोट को भिगो कर खाने से हड्डियां मजूबत होती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसे भिगो कर खाना है। अखरोट में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसको रोज खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर आप रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूत करता है।

याददाश्त

अखरोट को अगर आप भिगो कर खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन जैसे कई पोषक तत्व हमारे दिमागी विकास और याददाश्त बढ़ाने में मददगार होते हैं। अगर आप किसी बात को जल्दी भूल जाते हैं या फिर आपको लगता है कि भूलने की आदत हो गई है तो रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाना शुरू कर दें।

हार्ट हेल्थ

अखरोट आपके हार्ट को ठीक रखता है। भीगे अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है। अगर आप नियम से रोज भीगे हुए अखरोट खाएंगे तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम किया जा सकता है।

वजन

भीगे अखरोट खाने से मोटापा कम किया जा सकता है। जो लोग मोटे हैं उन्हें भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए, ताकि मोटापा कम हो सके। इसलिए रोज सुबह उठकर भीगे अखरोट खाने की आदत डाल लें। अखरोट में फाइबर और प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में मिलता है। यह मोटापा कम करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और आपको भूख का एहसास नहीं होता है।

अगला लेख