इन घरेलू उपायों से दूर होगा कब्ज, हर सुबह मिलेगी राहत
कब्ज की दिक्कत आमतौर पर शरीर में पानी की कमी, खानपान में फाइबर की कमी और जीवनशैली एक्टिव ना होने के कारण होती है।

कब्ज की दिक्कत आमतौर पर शरीर में पानी की कमी, खानपान में फाइबर की कमी और जीवनशैली एक्टिव ना होने के कारण होती है। कब्ज पाचन तंत्र से जुड़ी एक ऐसी दिक्कत है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है। आज के समय में कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बुजुर्ग ही नहीं, खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी यह समस्या काफी आम है।
कब्ज होने पर मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है और घंटों तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं हो पाता। इस समस्या से परेशान लोग इस असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं। आपको बस दूध में इस एक चीज को मिलाकर पीना होगा जिससे मलत्याग आसानी से हो जाएगा और कब्ज की दिक्कत से राहत मिल जाएगी।
कब्ज होने पर दूध और घी को एकसाथ मिलाकर पिया जा सकता है। यह आयुर्वेदिक नुस्खा है जोकि नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। रात के समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच भरकर घी डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पिएं। अगली सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
घर का एक और नुस्खा है जिसे कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आजमा सकते हैं। यह नुस्खा है अदरक। थोड़ा सा अदरक एक कप पानी में कूटकर डालें और इसे गर्म करके पिएं। इससे ब्लोटिंग, पीरियड क्रैंप्स और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत मिल जाती है।
ऑलिव ऑयल का सेवन भी कब्ज में असरदार होता है। एक चम्मच ऑलिव ऑयल को सुबह उठते ही खाली पेट पी लें। इससे गट हेल्थ ठीक रहती है और यह तेल ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है जिससे मल मुलायम बनता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है।
कब्ज होने पर खानपान में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करने की कोशिश की जाती है। सेब फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है। सेब के अलावा नाशपाती और अमरूद भी खाया जा सकता है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस भी मदद कर सकता है। रात में सोने से पहले आधे नींबू को एक गिलास पानी में निचोड़कर पी लें। सुबह राहत मिलेगी।