घर पर घी निकालने में कई लोग करते हैं ये गलती, जानें आसान तरीका
मिलावटी सामानों के दौर में आजकल अधिकांश लोग घर पर ही मलाई से घी निकालना पसंद करते हैं। घी निकालने के कई तरीके हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि किस तरीके से घी ज्यादा निकलेगा। कई लोग एक आम गलती करते हैं, जिससे काफी सारा मक्खन बर्बाद हो जाता है।

मिलावटी सामानों के दौर में आजकल अधिकांश लोग घर पर ही मलाई से घी निकालना पसंद करते हैं। घी निकालने के कई तरीके हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि किस तरीके से घी ज्यादा निकलेगा। कई लोग एक आम गलती करते हैं, जिससे काफी सारा मक्खन बर्बाद हो जाता है। आइए, आपको बताते हैं घर पर घी निकालने का आसान तरीका क्या है, जिससे जल्दी और ज्यादा घी निकलेगा।
मलाई को मथने से बचें
अगर आप मलाई से ज्यादा घी बनाना चाहते हैं, तो आपको मलाई को मथना नहीं चाहिए। दरअसल, मलाई को मथने की वजह से काफी सारा मक्खन बर्बाद हो सकता है। झटपट घी निकालने के लिए आपको मलाई को डायरेक्ट कढ़ाई में डालना होगा। अब आप आसानी से घी निकाल सकते हैं यानी अब आपको घी निकालने के लिए घंटों तक मलाई को मथने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
ऐसे निकालें घी
घी निकालने के लिए सबसे पहले मलाई को प्रेशर कुकर में डाल दीजिए। जब कुकर में 2 सीटी आ जाएं, तब आपको गैस बंद करके कुकर के ठंडे होने का इंतजार करना है। अब आप कुकर को खोलकर इसमें घी को पकाने का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। कुकर में आपको झाग दिखाई देने की जगह यैलो कलर का घी दिखाई देने लगेगा। धीरे-धीरे आपको घी की खुशबू भी आने लगेगी। आपको जैसे ही घी का सही कलर दिखाई देने लगे, वैसे ही आप गैस बंद कर सकते हैं।
फायदे
अगर आप घर पर बने शुद्ध घी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। घी आपकी इम्यूनिटी को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इसके अलावा घी आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। घी की मदद से आप अपनी हड्डियों को भी मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में शुद्ध घी को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।