Begin typing your search...

शू रैक से लेकर डोरमैट तक के नीचे छुपाते हैं चाबी? Delhi में इस परिवार को भारी पड़ी ये चूक, जानें Key रखने की दूसरी जगहें

क्या आप भी अपने घर की चाबी शू रैक या डोरमैट के नीचे रखते हैं, तो यह गलती न करें. इससे कारण आपकी जान को खतरा हो सकता है. इसके बजाय स्मार्ट लॉक लगवाएं या चाबी पड़ोसी को दे दें.

शू रैक से लेकर डोरमैट तक के नीचे छुपाते हैं चाबी? Delhi में इस परिवार को भारी पड़ी ये चूक, जानें Key रखने की दूसरी जगहें
X
( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 2:37 PM IST

दिल्ली में सामने आए एक दर्दनाक मामले ने घर की सुरक्षा को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक परिवार की छोटी-सी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ गई, जब घर की चाबी छिपाकर रखने की आदत अपराध की बड़ी वजह बन गई. बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार का पुराना नौकर था, जिसे पहले से पता था कि घर की चाबी कहां रखी जाती है.

परिवार चाबी को शू रैक में रखता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या डोरमैट, शू रैक या गमले के पास चाबी छिपाना वाकई सुरक्षित है. साथ ही, इन जगहों के अलावा कहां रखें चाबी या फिर घर के सेफ्टी को कैसे मैनेज करें.

क्यों खतरनाक है बाहर चाबी छिपाने की आदत?

बहुत से लोग मानते हैं कि डोरमैट के नीचे, जूते की अलमारी में या गमले के पीछे चाबी रखना सुरक्षित है, लेकिन ये जगहें सबसे पहले अपराधियों की नजर में आती हैं.

  • शू रैक में चाबी रखना
  • डोरमैट के नीचे छिपाना
  • खिड़की या मीटर बॉक्स के पास रखना
  • पड़ोसियों या पुराने कर्मचारियों को जानकारी होना
  • अगर कोई व्यक्ति पहले घर में काम कर चुका हो या घर का रूटीन जानता हो, तो उसके लिए ऐसी जगहों का पता लगाना मुश्किल नहीं होता है

घर की सुरक्षा के लिए क्या करें?

  • स्मार्ट लॉक या डिजिटल लॉक का इस्तेमाल करें. आजकल कई आधुनिक लॉक सिस्टम मौजूद हैं, जिनमें पासवर्ड या फिंगरप्रिंट से दरवाजा खुलता है.
  • जरूरत हो तो चाबी किसी भरोसेमंद परिवार सदस्य के पास रखें, लेकिन घर के बाहर छिपाकर न रखें.
  • अगर आपके घर में नौकर है, तो पुलिस वेरिफिकेशन और पहचान वाले डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें.
  • CCTV और सुरक्षा अलार्म लगाएं. यह न केवल सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद करते हैं.

सुविधा के लिए की गई छोटी लापरवाही कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकती है. घर की चाबी को “आसान जगह” पर छिपाना सुरक्षित विकल्प नहीं है. दिल्ली की यह घटना याद दिलाती है कि सुरक्षा के मामले में छोटी-सी गलती भी बड़े खतरे में बदल सकती है.

अगला लेख